Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, संदिग्ध लोगों...
spot_img

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, संदिग्ध लोगों की खोजबीन जारी

 dipr

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमांत जिले में चीन और नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी और पुलिस लगातार सीमा क्षेत्र की निगरानी में जुटी है। जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी हासिल की।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद एसएसबी और पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सीमांत जिले में चीन और नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैनी नजर है।

जवानों ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत धारचूला, झूलाघाट, बलुवाकोट, जौलजीबी और अस्कोट में काली नदी किनारे गश्त की। एसपी रेखा यादव ने कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए एसएसबी के साथ ही पुलिस भी गंभीरता से काम कर रही है। बाहरी लोगों का सत्यापन करने साथ ही संदिग्धों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र में हालात सामान्य है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments