Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजब विधायक ने पकड़ी अवैध रूप से खनन भरी ट्राली
spot_img

जब विधायक ने पकड़ी अवैध रूप से खनन भरी ट्राली

 dipr

ब्यूरो:  पछवादून क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ विधायक मुन्ना सिंह चौहान को खुद ही मोर्चा खोलना पड़ा। विधायक मुन्ना सिंह चौहान यमुना नदी से हो रहे अवैध खनन पर आपत्ति जाहिर करते हुए पूरी कोतवाली को ही लाईन हाजिर करने की बात कही तो मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा आनन फानन में कार्रवाई करते हुए अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बाजार चौकी इंचार्ज और बीट में तैनात चीता कर्मी दो पुलिस कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया।

गौर तलब है कि बीते दिन रविवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान क्षेत्र में निजी काम के लिए निकले थे, जहां उन्होंने यमुना नदी से उपखनिज सामग्री भरकर ओवरलोड निकल रही ट्रेक्टर ट्राली के बारे में जानकारी जुटाई तो ट्रेक्टर चालक न तो उक्त खनन सामग्री का वैध रव्वन्ना दिखा पाया और न ही कोई संतोषजनक जवाब ही दे पाया, अलबत्ता उसके दर्जनों साथी मौके पर पहुंच गए। लेकिन विधायक मुन्ना सिंह चौहान के गुस्से को देखते हुए वह उल्टे पांव वापस निकल लिए।

दिलचस्प बात यह है कि मामले को लेकर खुद विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कोतवाल विकासनगर के सरकारी नंबर पर फोन किया तो फोन किसी और ने उठाया, जिससे विधायक जी और नाराज हो गए।तकरीबन पेंतीस मीनट बाद बाजार पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे जिन्हें विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने जमकर लताड़ लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

देखे वायरल वीडियो:

जिसमें विधायक, ट्रेक्टर चालक और पुलिस कर्मियों को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विधायक मुन्ना सिंह चौहान को अवैध खनन मामले को लेकर पूरी कोतवाली को लाइन हाजिर करवाने की बात भी कहते साफ सुन सकते हैं। बहरहाल विधायक के वायरल वीडियो के बाद हरकत में आए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में विकासनगर की बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज वैभव गुप्ता और बीट पर तैनात चीता कर्मी दो कांस्टेबलों मनोज व नवबहार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments