Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडशानदार रहा 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का समापन समारोह
spot_img

शानदार रहा 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का समापन समारोह

 dipr

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहु उद्देश्य क्रीड़ा हॉल में शनिवार से चल रही 15वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2025 का समापन हुआ जिसमें प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाकर मेडल अपने नाम करे । उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की और से आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए 400 खिलाड़ी शिरकत की ।

प्रतियोगिता के आख़िरी दिन के मुकाबलों के उपरांत मेडल सेरेमनी हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल और उद्योगपति एस.पी कोच्चर ने विजेताओं को पदक प्रदान किए ।

समापन समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि सौरभ थपलियाल ने कहा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं और बड़ी बात है की यहाँ 5 वर्ष से लेकर बड़ी उम्र के बच्चे अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर अपने राज्य के लिए खेलने पहुँचे हैं ।उन्होंने सभी विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं ।

*पदक विजेता:*

44-47 किलो वर्गभार में हिमांशी बिष्ट को गोल्ड (उत्तराखण्ड), रियांश वर्मा सिल्वर(उत्तराखंड) और दिशु (हरियाणा ) को ब्रोंज

41-44 किलो वर्गभार में पायल सुनार (नेपाल) गोल्ड और नव्या (हरियाणा) सिल्वर

37-41 किलो वर्गभार में मिष्टी मेसरिया गोल्ड(गुजरात),रिया के परमार (गुजरात) सिल्वर और स्नेहा (हरियाणा) और जिया (उत्तराखंड) को ब्रोंज

29 – 33 kg किलो वर्गभार में
ऋषिता सैनी (उत्तरप्रदेश) को गोल्ड और आराध्या (उत्तराखंड) को सिल्वर

46 – 49 किलो वर्गभार में हसीना राणा (नेपाल) गोल्ड
और सानिया (हरियाणा) सिल्वर

78 किलो वर्गभार में प्रियांशु (उत्तराखंड) को गोल्ड
और आकाश गुप्ता (उत्तरप्रदेश) को सिल्वर ।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments