Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमार्च 2026 तक प्रदेश में 14,777 पॉलीहाउस निर्माण का लक्ष्य: कृषि मंत्री...
spot_img

मार्च 2026 तक प्रदेश में 14,777 पॉलीहाउस निर्माण का लक्ष्य: कृषि मंत्री गणेश जोशी

 dipr

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित योजना रुरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेन्ट फण्ड (आरआईडीएफ) के अन्तर्गत प्रदेश में पॉली हाउस स्थापना कार्याें की जिलेवार समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरआईडीएफ योजना के अन्तर्गत प्रदेशभर में 14777 पॉली हाउस का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी माह मार्च 2026 तक अनिवार्य रुप से पूरा कर लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि आरआईडीएफ योजना के अन्तर्गत प्रदेशभर में 14777 पॉली हाउस निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित विभाग एवं कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय स्थाापित करते हुए यु़़़द्ध स्तर पर पॉली हाउस का निर्माण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निदेशक बागवानी मिशन को निर्देेश दिये कि वे जिले स्तर से मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों से प्रतिमाह पॉली हाउस निर्माण हेतु सूची प्राप्त करते हुए कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने निदेशक बागवानी मिशन को निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी को प्रतिमाह 1500 पॉलीहाउस की सूची उपलब्ध कराये ताकि कार्यदायी संस्था प्रतिमाह 1500 पॉलीहाउस का निर्माण कर निर्धारित समयावधि में 14777 पॉली हाउस के निर्माण लक्ष्य को प्राप्त कर सके। उन्होंने मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पॉली हाउस के निर्माण हेतु भूमि सर्वे करने के उपरान्त ही जिलों से सूची निदेशक बागवानी मिशन को उपलब्ध करायें।

मंत्री ने कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी को मानव संसाधन बढ़ाने के साथ ही तल्लीनता से पॉली हाउस निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये ताकि जिलों में पॉली हाउस निर्माण कार्य तेजी से हो सकें।

मंत्री ने निदेशक बागवानी मिशन को समय-समय पर पॉली हाउस निर्माण कार्याें की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments