Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार: खेल प्रतिभाओं के लिए निःशुल्क स्पोर्ट्स सुविधा की मांग
spot_img

हरिद्वार: खेल प्रतिभाओं के लिए निःशुल्क स्पोर्ट्स सुविधा की मांग

 dipr

ब्यूरो : हरिद्वार,  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में महानगर युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान, प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, ऋषभ वशिष्ठ, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, कीर्ति बिरला, राजवीर चौधरी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अंशुल सिंह (आईएएस) से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।

वीसी अंशुल सिंह को दिए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सिटी स्पोर्ट्स कंपलेक्स के निर्माण के लिए बधाई देते हुए मांग की है कि हरिद्वार के गरीब, मजदूर और निम्न आय वर्ग के बच्चों के लिए सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निःशुल्क या बहुत कम फीस में प्रवेश दिलाया जाए। जिससे वे स्पोर्ट्स सुविधाओं का लाभ उठाते हुए हरिद्वार का नाम रोशन कर सके।

प्रेषित ज्ञापन में की गई मांग पर वीसी अंशुल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को जायजा ठहराते हुए कहा कि प्रथम फेस में 100 महत्वाकांक्षी बच्चों का चयन किया जाएगा जिसमें 25 बच्चों का चयन हो चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार के स्लम रि-डिवेलपमेंट और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के विकास, रुड़की और लक्सर क्षेत्र में स्टेडियम के निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्व चर्चा की।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नीलधारा ज्ञान कुंज के पास घूमने के लिए राजपथ बनाए जाने और हरिद्वार में जो युवा नशे से ग्रस्त है उन युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करने के लिए भी सुझाव दिया, जिस पर वीसी अंशुल सिंह ने सकारात्मक सुझाव मानने हुए इस दिशा में भी समुचित कार्य करने का भी आश्वासन दिया।

 

वीसी अंशुल सिंह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments