Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम ने किया एआरटीओ कार्यालय का लोकार्पण
spot_img

सीएम ने किया एआरटीओ कार्यालय का लोकार्पण

 dipr

देहरादून : काशीपुर परिवहन कार्यालय को आज आखिरकार अपना स्थायी कार्यालय मिल गया है। काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र में बना ये नया एआरटीओ कार्यालय अब तकनीक और व्यवस्था का नया प्रतीक बन गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम दोहरी वकील स्थित इस नवनिर्मित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय भवन और अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का विधिवत लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर तय समय से थोड़ी देरी से एआरटीओ परिसर में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा।
हेलीकॉप्टर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आधुनिक सुविधाओं से लैस नए एआरटीओ भवन और ड्राइविंग ट्रैक का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्चुअल माध्यम से हरिद्वार और ऋषिकेश के नए ऑटोमेटेड ट्रैक्स का भी लोकार्पण किया।

Reported By : Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments