Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड66 हजार पहुंची बदरी विशाल के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या,...
spot_img

66 हजार पहुंची बदरी विशाल के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या, धाम में कारोबारी भी उत्साहित

 dipr

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार दिन में ही 50 हजार पार कर गया। हर दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने यहां पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में अच्छी खासी रौनक बनी हुई है।

बदरीनाथ धाम में सुबह से ही यात्रियों की लाइन लग रही है। बुधवार को धाम में 16804 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 66498 पहुंच गई है। श्रद्धालुओं के बड़ी तादात में पहुंचने से धाम में कारोबार करने वाले भी उत्साहित हैं।

बुधवार को धाम में दोपहर बाद बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यदि यात्रा की रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो जल्दी यह आंकड़ा एक लाख के पास पहुंच जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments