Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआपदा प्रबंधन की तैयारियों पर मॉक ड्रिल का आयोजन
spot_img

आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर मॉक ड्रिल का आयोजन

 dipr

 

आपदा प्रबन्धन की पूर्व तैयारियों पर आज मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया है। मॉक अभ्यास में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्रातः9.37 बजे जोर से सायरन बजा। सायरन बजने के बाद आईआरएस से जुड़े अधिकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। मॉक अभ्यास के परिदृश्य में भारी बारिश के कारण जिले में भूस्खलन और वाहन दुर्घटनाओं को दर्शाया गया।

जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक मॉक अभ्यास है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभ्यासों के माध्यम से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की हमारी तैयारियां कैसी है। साथ ही यदि किसी भी स्तर पर कोई कमी रह जाती है,तो उसे सुधारने का अवसर मिलता है।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments