Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहिंदू बताकर पूजा के साथ रह रहा था मुश्ताक, हत्या के बाद...
spot_img

हिंदू बताकर पूजा के साथ रह रहा था मुश्ताक, हत्या के बाद कर्नाटक भाग गया था आरोपी

 dipr

पूजा को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी मुश्ताक बाद मंगलूरू (कर्नाटक) भाग गया। वहां पंक्चर की दुकान चलाता था। मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस ने घर वालों पर दबाव बनाकर उसे उत्तराखंड बुला कर गिरफ्तार किया। गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना के जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया है कि नवंबर 2024 में पूजा की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी। दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पूजा भी उत्तराखंड के सितारगंज में मुश्ताक के घर चली गई। वहां इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी के घर वालों ने दोनों को घर से निकाल दिया।

इसके बाद 15 नवंबर को मुश्ताक पूजा को लेकर अपनी बहन के घर गांव खटीमा चला गया। 16 नवंबर को घुमाने के बहाने पूजा को लेकर नदन्ना गांव में एक नाले के पास पहुंचा। वहां हत्या कर दी।

झगड़ा होने पर हुआ था अलग
वर्ष 2022 में उत्तराखंड में पूजा की मां बीमार हुई थीं। पूजा दो-तीन बार मुश्ताक अहमद की टैक्सी में मां के इलाज के लिए ले गई थी। इसी दौरान दोनों में जान पहचान हुई थी। बाद में मुश्ताक व पूजा गुरुग्राम आ गए। यहां मुश्ताक टैक्सी चलाने लगा। दोनों दो वर्षों तक सहमति संबंध में भी रहे। अक्तूबर 2024 में दोनों के बीच झगड़ा होने पर मुश्ताक वापस उत्तराखंड आ गया। वहां जाकर उसने दूसरी शादी कर ली।

दूसरे दिन भी नहीं मिला महिला का कटा सिर
नदन्ना नहर में अंडर पास काली पुलिया के पास बुधवार को महिला के सिर कटे धड़ की बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी। गिरफ्तार हत्यारोपी मुश्ताक को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस कर रही है।

नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल की हत्या के बाद मृतका के कटे सिर की खोजबीन करने के लिए नानकमत्ता से जल पुलिस बुलाई गई। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी, एसएसआई विनोद जोशी भी तलाश में जुटे रहे लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। कोतवाल दसौनी ने बताया कि घटना करीब पांच माह पहले की है, जिस कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला का कटा हुआ सिर नहर के पानी के साथ बह चुका है। इधर, हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर पांच थाने से पुलिस टीम में शामिल एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार आदि आरोपी मुश्ताक को अपने साथ ले गए। मृतका के डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

हिंदू बताकर पूजा के साथ रह रहे मुश्ताक के लिए मांगी फांसी
पूजा के परिजनों ने हत्यारोपी के खिलाफ आक्रोश जताया। बृहस्पतिवार को पूजा के मोर्चरी में रखे धड़ देखने और कागजी कार्यवाही के लिए पहुंचे परिजनों ने कहा कि मुश्ताक खुद को हिंदू बताकर पूजा के साथ रह रहा था। पूजा की छोटी बहन पुरमिला विश्वास ने हत्या में मुश्ताक के पूरे परिवार के शामिल होने का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments