Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडयात्रियों की सुरक्षा; भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में तैनात हुए आईटीबीपी...
spot_img

यात्रियों की सुरक्षा; भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में तैनात हुए आईटीबीपी के जवान

 dipr

ITBP jawans are deployed at Bhadrakali and Brahmapuri check posts for Chardham pilgrims security

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। टिहरी जिले की विभिन्न चेक पोस्ट पर आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम, सफल और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।

चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश से होते हुए टिहरी जिले में सरकार के स्तर से यात्रा को लेकर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सजगता बरत रहा है। बताया कि यात्रियों को कोई भी दिक्कत, परेशानी ना हो। इसके लिए जगह-जगह पुलिस पर्यटन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

चेकिंग अभियान
टिहरी जिले में यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रवेशद्वार भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में आईटीबीपी के जवान तैनात किए हैं। जिससे चेकिंग के दौरान कोई भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। इसका मकसद श्रद्धालुओं और यात्रियों को निश्चिंत होकर यात्रा करने के साथ ही यात्रा के स्वर्णिम व सुखद अनुभव संजोकर अपने साथ ले जाना भी है।

ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी परिवहन विभाग मुकुल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को पुलिस के साथ ही आईटीबीपी के जवानों ने भी चेक पोस्ट में यात्रियों के वाहनों की चेकिंग की। बताया कि 4 मई तक तपोवन चेक पोस्ट से 1055 वाहन और 7357 यात्री चारधाम यात्रा पर गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments