देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रेसकोर्स पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मत्था टेका और राज्य की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम धामी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “गुरुनानक देव जी ने हमें सेवा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रकाशपुंज हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों और समुदायों के साथ समान भाव से विकास और सद्भाव की दिशा में कार्य कर रही है।



