Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeगढ़वालदेहरादूनउत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दून में मैराथन का आयोजन,...
spot_img

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर दून में मैराथन का आयोजन, 700 धावकों ने लिया हिस्सा

 dipr

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन देहरादून की ओर से भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर आठ किलोमीटर की इस मैराथन को रवाना किया।

मैराथन का शुभारंभ पवेलियन ग्राउंड से हुआ, जो कनक चौक, एस्ले हॉल, बहल चौक, दिलाराम चौक, ब्रह्मकमल चौक होते हुए एनआईवीएच पहुंची और फिर वहीं से वापस ब्रह्मकमल चौक, दिलाराम चौक, कनक चौक से होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पर समापन हुआ। इस आयोजन में करीब 700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि, “आज हम सब एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह गौरवशाली अवसर हमारी एकता, संकल्प और ऊर्जावान उत्तराखंड की पहचान है।”

उन्होंने कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। जिस प्रकार लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास आवश्यक है, उसी प्रकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक नागरिक का सतत योगदान जरूरी है।

मैराथन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, खेल विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments