Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडखाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार,...
spot_img

खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार, मची चीख पुकार

 dipr

मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक और महाराष्ट्र के तीन यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल को सूचना मिली थी कि गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के पास एक वाहन खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या(UK09 TA 7227) स्विफ्ट डिजायर लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। टीम ने तुरंत घायलों को खाई से निकाला। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।

इस दौरान चालक प्रशांत सकलानी(35) पुत्र चंद्र मोहन सकलानी निवासी प्रेम नगर देहरादून, महाराष्ट्र निवासी जय देसाई(45) व उनकी पत्नी झरना देसाई(44) व उनकी छोटी बेटी (9) तृषा देसाई घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लंढौर भिजवाया गया है। घायलों को मामूली चोटे आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments