Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकैप्टन धनीराम नैनवाल के निधन पर गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक स्वायत्त सहकारिता...
spot_img

कैप्टन धनीराम नैनवाल के निधन पर गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक स्वायत्त सहकारिता द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित

 dipr

गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष रहे कैप्टन धनीराम नैनवाल के निधन पर गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक स्वायत्त सहकारिता द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी, जिसमें प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के रिटायर्ड कैप्टन धनीराम नैनवाल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस श्रद्धांजलि सभा में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैप्टन धनीराम नैनवाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कैप्टन धनीराम नैनवाल का जीवन देशसेवा को समर्पित रहा है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने सैनिकों के हित में कार्य किया और पूर्व सैनिकों को एक मंच पर लाने के लिए सराहनीय प्रयास किए। उनका योगदान सैनिक समाज के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे समर्पित सैनिकों की विरासत को आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है।

Reported By:Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments