Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडनकली नोट के कारोबार में शामिल बदमाश और पुलिस में मुठभेड़
spot_img

नकली नोट के कारोबार में शामिल बदमाश और पुलिस में मुठभेड़

 dipr

ब्यूरो: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात स्विफ्ट कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड में एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने कार से ही गिरफ्तार कर लिया।
घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। जिन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की जानकारी जुटाई।

एसएसपी घटना स्थल से सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने बदमाश के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी दी। बदमाशों के पास से 500-500 के दो लाख के नकली नोट, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाशों की पहचान जुल्फकार निवासी ग्राम कुन्हारी थाना लक्सर और नसीम निवासी ग्राम पीपली लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है। जिनमें जुल्फकार के पैर में गोली लगी है। बदमाश नकली नोट बनाने व चलन के कारोबार और लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस दबोचे गये बदमाश से पूछताछ करने में जुटी है। घायल बदमाश पर चार मुकदमें दर्ज है। पुलिस टीम नकली नोट कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जिनके खिलाफ भी पुलिस कानूनी कार्यवाही अमल में लायेगी।

देखे वीडियो:

 

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments