Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडजाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन सख्त
spot_img

जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन सख्त

 dipr

जाम से निपटने के अब लिए नैनीताल जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नगर में किराए पर दिए जाने वाले दोपहिया वाहनों के ख़िलाफ़ जहां मुहिम तेज कर दी है,तो वही उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में नैनीताल में संचालित हो रही 2017 के बाद टैक्सी बाइकों पर जिला प्रशासन कार्यवाही करने जा रहा।
इस बारे में सँयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशो के क्रम में नगर को जाम से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा सँयुक्त अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आरटीओ में रजिस्टर्ड 82 दुपहिया टैक्सी वाहनों को ही नगर में चलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया अन्य टैक्सी बाइक चालकों की रोजी रोटी को देखते हुए नैनीताल में टैक्सी बाइकों के लिए चिन्हित स्थानों से नगर के बाहर संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
जबकि किराए पर दी जाने वाली स्कूटी व टैक्सी बाइकों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े किए जाने वाले दुपहिया और चौपहिया वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

देखे वीडियो:

 

वरुणा अग्रवाल, सँयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल

 

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments