Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहोंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया नया Dio 125
spot_img

होंडा मोटरसाइकिल ने लॉन्‍च किया नया Dio 125

 dipr

16 अप्रैल 2025: होंडा मोटरसाइकिल ने आज नया ओबीडी2बी अनुपालक Dio 125 लॉन्च किया। Dio 125 आकर्षक डिज़ाइन और एडवांस्‍ड फीचर्स से सुसज्जित है और इस नए स्कूटर की शुरुआती कीमत पुणे में RS. 96,749 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने ग्राहकों पर सबसे अधिक ध्‍यान देते हुए नए-नए प्रोडक्‍ट्स लाने की अपनी परंपरा को जारी रखा है।

ओबीडी2बी Dio 125 के लॉन्‍च के बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक, प्रेसिडेंट और सीईओ, श्री त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, ‘‘पिछले 21 सालों से Dio भारत में एक आइकॉनिक नाम रहा है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का प्रतीक है। यह हमेशा ट्रेंडी और भरोसेमंद स्कूटर चाहने वालों की पहली पसंद है। नए ओबीडी2बी Dio 125 के लॉन्‍च के साथ, हम इसकी मशहूर विरासत को और आगे ले जा रहे हैं, जिसमें मोटो-स्कूटर का मूल आकर्षण बरकरार है और ग्राहकों के लिए नए फीचर्स और रोमांच को जोड़ा गया है।’’

इस लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए, श्री योगेश माथुर, डायरेक्‍टर – सेल्स और मार्केटिंग, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘हमें नया ओबीडी2बी Dio 125 पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो सालों से युवा भारत का पसंदीदा स्कूटर रहा है। नए ग्राफिक्स, आधुनिक टीएफटी डिस्प्ले और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ, यह स्कूटर आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करेगा। अपने टैगलाइन ‘डियो वन्‍ना हैव फन?’
की तरह, यह स्कूटर हमेशा युवाओं की पसंद रहा है और यह नया अपडेट इसे और भी खास बनाएगा।”

नया Dio 125: आधुनिक फीचर्स और नए रंग

Dio 125 युवाओं के लिए स्टाइल और टेक्‍नोलॉजी का शानदार मेल है। इस स्कूटर में नए ग्राफिक्स के साथ आकर्षक रंग हैं, जो इसे और भी ट्रेंडी बनाते हैं। नया Dio 125 ओबीडी2बी अनुपालक 123.92cc के सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन के साथ आता है। यह इंजन 6.11 kW की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें एक एडवांस्‍ड आइडलिंग स्‍टॉप सिस्टम भी है, जो ईंधन की बचत करता है और होंडा की पर्यावरण-अनुकूल सोच को दर्शाता है।

फीचर्स की बात करें तो Dio 125 में माइलेज इंडीकेटर्स, ट्रिप मीटर, इको इंडिकेटर और रेंज (डिस्टेंस टू एम्प्टी) के साथ नया 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह होंडा रोडसिंकऐप ऐप के साथ काम करता है, जिससे राइडर को नैविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट की और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी है, ताकि आप अपने डिवाइस को आसानी से चार्ज कर सकें।

Dio 125 ने अपने पुराने आइकॉनिक लुक को बरकरार रखा है, लेकिन अब यह पहले से ज्‍यादा स्टाइलिश है। यह दो वैरिएंट्स – DLX और H-Smart में उपलब्ध है। इसे पांच रंगों – मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स यलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इम्पीरियल रेड में उतारा गया है। नया Dio 125 स्टाइल, टेक्नोलॉजी और भरोसे का शानदार पैकेज है, जो लाखों ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments