Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में गंगा जलस्तर कम होने से अंत्येष्टि में परेशानी
spot_img

हरिद्वार में गंगा जलस्तर कम होने से अंत्येष्टि में परेशानी

 dipr

हरिद्वार में गंगा में जलस्तर कम होने से श्रृद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर भागीरथी बिंदु से जल की कम आपूर्ति के कारण खड़खड़ी श्मशान घाट पर बाहर से अंत्येष्टि के लिए आनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल खड़खड़ी श्मशानघाट पर औसतन डेढ़ दर्जन शव उत्तराखंड व बाहरी प्रदेशों से अंत्येष्टि के लिए पहुंचते हैं।

बाहर से आने वाले लोग अंत्येष्टि सम्पन्न कर अस्थि अवशेष गंगा में बहाकर ही वापस लौटते हैं लेकिन खड़खड़ी श्मशान घाट पर गंगा में जल नहीं होने से ऐसे लोगों को शवों को वापस ऋषिकेश या अनयंत्र लौटना पड़ रहा है।

 

पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि हरिद्वार में गंगा किनारे अंत्येष्टि का धार्मिक महत्व है लेकिन यहां जल न होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। श्मशानघाट की प्रबंधकारिणी सेवा समिति के महामंत्री महेश जोशी का कहना है कि इस बारे में कई बार सिंचाई विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन जल प्रवाह नहीं हो पा रहा है।

हालांकि समस्या की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने इस संदर्भ में सिंचाई विभाग को‌ निर्देशित करने की बात कही है।उधर एसडीओ कैनाल हरिद्वार भारतभूषण ने बताया कि जल टिहरी डैम से ही कम आ रहा है, जिसके कारण समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा श्मशानघाट पर जल आपूर्ति बनी रहे इसका जल्द समाधान निकाला जाएगा।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments