Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार: गणेश जोशी
spot_img

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध धामी सरकार: गणेश जोशी

 dipr

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश देने का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का उच्चीकरण किया जाए तथा सैनिक कल्याण के भवन के जीर्णाेद्धार सहित शहीद द्वारों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

 

सैनिक कल्याण मंत्री ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक वर्षीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार सृजन की दिशा में काम करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा भवन कर में छूट देने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।

सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments