Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रधानमंत्री के उत्तरकाशी दौरे पर कांग्रेस का पलटवार, शीतकालीन यात्रा पर उठाए...
spot_img

प्रधानमंत्री के उत्तरकाशी दौरे पर कांग्रेस का पलटवार, शीतकालीन यात्रा पर उठाए सवाल

 dipr

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी आ रहे हैं उनका यह दौरा चारधाम शीतकालीन यात्रा को विश्व पटल पर बड़ी पहचान दिलाने वाला साबित होगा उनके इस दौरे को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह है सभी जानते हैं कि देवभूमि प्रधानमंत्री के दिल में बसता है…

इस पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस शीतकालीन यात्रा पर प्रधानमंत्री खुद मोहर नहीं लगा रहे हैं बार-बार यात्रा की तारीखों में तब्दीलियां होना यह दर्शाता है कि अभी शीतकालीन यात्रा में परिवर्तन करने की आवश्यकता है वहां पर जो मूलभूत सुविधाएं हैं उनको उपलब्ध कराने की जरूरत है साथ ही उन्होंने कहा कि अभी शीतकालीन यात्रा का स्तर इतना नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री उसकी ब्रांडिंग करें इससे उन्होंने अपने बार-बार प्रोग्राम्स में तब्दीली करके बता दिया है प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक शीतकालीन यात्रा में कितने यात्री आए यह भी सरकार ने आंकड़े जारी नहीं किए हैं और क्या-क्या सुविधा श्रद्धालुओं को मिल रही है यह भी किसी को नहीं पता है जिन मुद्दों पर उत्तराखंड की जनता परेशान है महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिला अपराध, कानून व्यवस्था, जंगली जानवरों का आतंक हो इन सब के ऊपर कोई बात नहीं हो रही है।

गरिमा माहरा दसोनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments