Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमोटे अनाज हैं पोषक तत्वों का भंडार, हृदय रोग और मधुमेह जैसे...
spot_img

मोटे अनाज हैं पोषक तत्वों का भंडार, हृदय रोग और मधुमेह जैसे रोगों के जोखिम होता है कम

 dipr

इस समय तेजी से बढ़ रही जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में मोटे अनाजों की अहम भूमिका हो सकती है। मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण स्वास्थ्यवर्द्धक तो हैं ही साथ ही ये हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। स्वाति. एस. भदौरिया, मिशन निदेशक राश्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विष्वविद्यालय, हर्रावाला देहरादून में गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि के रोकथाम में मोटे अनाज, पर्यावरण व जीवनषैली के प्रभाव हेतु एक कार्यषाला का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा0 भूपेन्द्र कौर औलख, विष्व स्वास्थ्य संगठन, कन्ट्री हेड द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यषाला प्रमुख वक्ता के रूप में मेसूर से पदम् श्री डा0 खादर वली, जो देष में ‘‘मिलेट् मेन ऑफ इंडिया’’ के नाम से प्रसिद्ध है को आमंत्रित किया गया । उनके द्वारा स्वस्थ्य जीवनषैली, मिलेट् के उपयोग तथा उनके स्वास्थ्य लाभों हेतु जागरूक किया गया। डा0 वली ने सही भोजन, साधारण जीवनषैली तथा अपने दैनिक भोजन में मोटे अनाज को सम्मलित करते हुये गंभीर रोगों से बचाव एवं स्वस्थ्य जीवन जीने हेतु प्रेरित किया गया।

 

डा0 भूपेन्द्र कौर औलख, विष्व स्वास्थ्य संगठन, कन्ट्री हेड द्वारा बताया गया कि दिनचर्या में उचित बदलाव तथा मोटे अनाज को दैनिक भोजन में सम्मलित किया जाना आवश्यक है। यह स्वास्थ्य विभाग (रा0स्वा0मि0) एवं राश्ट्रीय आयुश मिषन के संयुक्त सहयोग से ही किया जाना संभंव है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments