Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने पेयजल आपूर्ति की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए...
spot_img

सीएम धामी ने पेयजल आपूर्ति की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

 dipr

ब्यूरो:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए राज्य के हर गांव और शहर में पाइपलाइन के माध्यम से जल पहुंचाने की योजना को तेजी से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां टैंकर, सोलर पंप और अन्य वैकल्पिक साधनों से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ट्यूबवेल की रिप्लेसमेंट, फायर हाइड्रेंट की सुचारु व्यवस्था, स्रोतों के पुनर्जीवन, वनीकरण और चेक डैम निर्माण पर जोर दिया।

सीएम ने जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों, पंचायतों और सोशल मीडिया का उपयोग करने को कहा। साथ ही जल स्रोतों को आग से बचाने के लिए जंगलों से गुजरने वाली पेयजल योजनाओं में सुरक्षा वाल्व लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने टोल फ्री नंबर की 24×7 उपलब्धता, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, पानी की लीकेज की तुरंत मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और GPS युक्त टैंकरों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्राइवेट टैंकरों की दरें भी निर्धारित करने के निर्देश दिए।

बरसात के पानी को संग्रहित करने के लिए छोटे डैम और बैराज बनाने की योजना के तहत सभी जिलों को तीन सप्ताह में प्रस्ताव देने को कहा गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां अब भी घोड़े-खच्चरों से पानी पहुंचाया जा रहा है, वहां दीर्घकालिक योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समय योजना बनाकर ठोस कार्रवाई करने का है, जिससे गर्मियों में जनता को जल संकट का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments