Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने जनसुविधाओं और चार धाम यात्रा के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश...
spot_img

मुख्यमंत्री ने जनसुविधाओं और चार धाम यात्रा के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में पब्लिक सर्विस डिलीवरी, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने और बरसात से पहले रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार और अन्य नियमित बैठकों का आयोजन करने को कहा।

अगामी चार धाम यात्रा की तैयारी पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने यात्रा मार्ग से जुड़े जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और ट्रैफिक प्लान को सुव्यवस्थित करने की बात की। इसके अलावा, सभी सड़कों को 15 दिनों के भीतर गड्ढा मुक्त करने और मुख्य समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई।

मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की भी बात की। उन्होंने यह भी कहा कि 3 साल से अधिक समय से तैनात कार्मिकों के स्थानांतरण की कार्यवाही जल्द की जाए।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments