Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडरिखणीखाल में कार दुर्घटना: एक मृत, एक घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू
spot_img

रिखणीखाल में कार दुर्घटना: एक मृत, एक घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू

 dipr

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम से थाना रिखणीखाल को सूचना प्राप्त हुई कि रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत गुनेडी (राजस्व क्षेत्र) के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक रिखणीखाल व पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर देखने से पता चला कि एक वाहन (UK 07 AG 0321 स्विफ्ट कार) सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर रखा है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

वाहन के पास पहुंचने से पता चला कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है तथा दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। कड़ी मशक्कत व स्ट्रेचर के सहारे घायल व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर निजी वाहन के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय रिखणीखाल पहुंचाया जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया तथा दुर्घटना में मृत्यु हुए व्यक्ति की पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी।

नाम पता घायल
1.अमित रावत (उम्र 36 वर्ष) पुत्र केसर सिंह रावत, निवासी- गुनेरी

नाम पता मृतक
1.मनवर सिंह (उम्र 60 वर्ष) पुत्र ठगे सिंह, निवासी- गुनेरी

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments