Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभाजपा सदस्यता सम्मेलन: विचारधारा और विकास का संकल्प
spot_img

भाजपा सदस्यता सम्मेलन: विचारधारा और विकास का संकल्प

 dipr

देहरादून के सालावाला स्थित दून कॉम्प्लेक्स में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रगीत के साथ हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विश्व की नंबर एक पार्टी बनने तक के संघर्षमय सफर को विस्तार से बताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री जोशी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक फैसलों को साकार किया है।

 

गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments