Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस का जागरूकता अभियान
spot_img

उत्तराखंड में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बीआईएस का जागरूकता अभियान

 dipr

क्राइम पेट्रोल: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के निदेशक सौरभ तिवारी ने मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्ता नियंत्रण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष का अभियान “क्वालिटी कनेक्ट कैंपेन ऑफ द गवर्नमेंट ऑफिसियल” की थीम पर आधारित है, जो राज्य में क्वालिटी रिवोल्यूशन लाने का प्रयास करेगा।

निदेशक तिवारी ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो के अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा बीआईएस द्वारा सत्यापित उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए क्रय नीति में संशोधन किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से BIS CARE ऐप डाउनलोड करने की अपील की, ताकि वे प्रमाणित उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कर सकें।

इसके अलावा, बीआईएस द्वारा राज्यभर में मानक मित्रों के माध्यम से सरकारी दफ्तरों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, मेलों, प्रदर्शनियों और स्टैंडर्ड क्लबों के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

निदेशक ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित उत्पादों का ही उपयोग करें और किसी भी शिकायत के लिए बीआईएस हेल्पलाइन या BIS CARE ऐप का उपयोग करें। बीआईएस की प्राथमिकता उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पादों तक पहुंच प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments