Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में नवरात्रि के पहले दिन खटीमा में पकड़ा गया प्रतिबंधित मांस...
spot_img

उत्तराखंड में नवरात्रि के पहले दिन खटीमा में पकड़ा गया प्रतिबंधित मांस ।।

 dipr

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से है जहां नवरात्रि के प्रथम दिन ही प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया है हिंदू नव वर्ष व नवरात्र को देखते हुए प्रदेश भर में मांस की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं लेकिन खटीमा में हिंदू नव वर्ष व नवरात्रि के प्रथम दिन ही क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया जिसको सामाजिक संकट द्वारा पकड़ा गया बजरंग दल व शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पहुंचकर कोतवाली का गिराव किया गया व हंगामा काटा साथ ही नारे लगाए की गौ हत्या करने वालों को फांसी दो…

साथी मीडिया से रूबरू होते हुए हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के जिला संयोजक द्वारा बताया गया की 2018 से ही खटीमा में बड़ा मांस काटने की अनुमति नहीं है लेकिन उसके पश्चात भी खुलेआम बड़ा मांस बिक रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहां की खटीमा के प्रशासन की मिली भगत से यह कार्य हो रहा है साथी उन्होंने यह भी बताया कि मेरे द्वारा उप जिला अधिकारी रविंद्र बिष्ट को सुबह ही फोन कर अवगत कराया गया था कि नवरात्र में मांस की दुकान खुली हुई है..

इन मास की दुकानों की आड़ में कहीं ना कहीं गोवंश की हत्या होने की आशंका है आप इस पर कार्रवाई करने की कृपा करें लेकिन उसके पश्चात भी कोई कार्रवाई नहीं हुई वहीं उप जिला अधिकारी रविंद्र बिष्ट मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि एक व्यक्ति को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया है और पुलिस प्रशासन को सोप दिया गया है इस पर जो भी उचित कार्रवाई होगी वह अमल में ली जाएगी…

पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा भी मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की हमारे द्वारा प्रतिबंधित मांस के दो सैंपल भर दिए गए हैं और उसे लैब में भेजा जा रहा है दो या तीन दिन के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी वह बताया जाएगा।

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments