Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी साथियों से एकजुट...
spot_img

प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी साथियों से एकजुट होकर बैठक को सफल बनाने की बात कही।

 dipr

हरिद्वार में 8, 9 और 10 मार्च को होने वाली नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी को लेकर हरिद्वार जिला इकाई द्वारा आज एक आम सभा की बैठक आयोजित की गई, प्रेस क्लब हरिद्वार की सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने बैठक को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए, बैठक का संचालन बालकृष्ण शास्त्री द्वारा किया गया।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रास बिहारी द्वारा उत्तराखंड की इकाई की सक्रियता और कर्मठता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार में करने की जिम्मेदारी दी गई है, यह हमारे लिए बहुत ही खुशी और हर्ष की बात है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य संयोजक के लिए हरिद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष आदेश त्यागी के नाम की घोषणा की, रामचंद्र कनौजिया, धर्मेंद्र चौधरी और भगवान सिंह गंगोला को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया ।

जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक आदेश त्यागी ने कहा कि हमारे संगठन में युवा और ऊर्जावान साथी मौजूद है, हमने जब-जब भी कार्यक्रम किए हैं तो एक टीम भावना से मिलकर काम किया है, एन यू जे (आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 22 राज्यों के करीब 300 पत्रकार की मेजबानी करने का मौका हमें राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, उन्होंने सभी साथियों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सफल बनाने के लिए टीम भावना के साथ काम करने की बात कही।

कार्यक्रम के संयोजक रामचंद्र कनौजिया ने पिछली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चर्चा करते हुए कहा कि हरिद्वार में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है यह बैठक बहुत ही यादगार और सफल होगी इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। कार्यक्रम के संयोजक धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में इससे पहले भी संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक हो चुका है और अब प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे के नेतृत्व में एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सफल बैठक होगी उन्होंने कहा कि बैठक को लेकर संगठन के सभी लोगों में उत्साह हैl

बैठक में संगठन के वरिष्ठ साथी एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष अमित शर्मा ने सभी साथियों से एकजुट होकर बैठक को सफल बनाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments