Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडएम्स ऋषिकेश दीक्षांत समारोह: जेपी नड्डा ने दी स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों...
spot_img

एम्स ऋषिकेश दीक्षांत समारोह: जेपी नड्डा ने दी स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी

 dipr

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि समाज सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत है।

अपने संबोधन में  नड्डा ने बताया कि देश में अब 22 एम्स संस्थान संचालित हो रहे हैं, जबकि 21वीं सदी की शुरुआत तक भारत में केवल एक एम्स था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब को सस्ती, सुलभ और गुणवत्ता से परिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले। उन्होंने टेलीमेडिसिन, हेलीकॉप्टर और ड्रोन सेवाओं के माध्यम से एम्स ऋषिकेश की उल्लेखनीय सेवाओं की भी प्रशंसा की।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों में 101% और एमबीबीएस सीटों में 130% की वृद्धि हुई है। पैरामेडिक्स के लिए 157 नए नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कुल 434 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 10 को स्वर्ण पदक मिला। इस दौरान नई स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन भी किया गया, जिनमें आयुष विभाग में एकीकृत चिकित्सा, पीईटी स्कैन, उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र और रेडियोलॉजी विभाग की पीएसीएस सुविधा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स ऋषिकेश की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान राज्य में उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और हेली-एम्बुलेंस जैसी सुविधाओं से दूरदराज के मरीजों को जीवन रक्षक सहायता मिल रही है।

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments