Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के विवाह के उपरांत आफ्टर पार्टी,...
spot_img

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत के विवाह के उपरांत आफ्टर पार्टी, क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी

 dipr

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत की बड़ी बहन साक्षी पंत का विवाह अंकित चौधरी लंदन के बिजनेसमैन के साथ विधिवत संपन्न होने के बाद हरिद्वार स्थित “क्रिस्टल वर्ल्ड” में विवाह की आफ्टर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ, सुरेश रैना, पृथ्वी शाह , सिंगर शादाब फरीदी, हेयर स्टाइलिस्ट राशिद ,आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह, राहुल तेवतिया, गौतम गंभीर, नितीश राणा सहित व अनेकों क्रिकेटर व बॉलीवुड एक्टर्स विवाह में शामिल हुए ।

खानपुर के विधायक उमेश कुमार आफ्टर पार्टी में जमकर नाचते नजर आए । आफ्टर पार्टी में जबरदस्त सिक्योरिटी गार्ड्सौ ने चारों तरफ से क्रिस्टल वर्ल्ड को घेरा हुआ था । वी आई पीयो के लिए स्पेशल प्रबंध किया हुआ था….

क्रिस्टल वर्ल्ड में आयोजित आफ्टर पार्टी में अनेकों पंजाबी व गढ़वाली गाने गाते हुए जमकर क्रिकेटर नाचते नजर आए । कई घंटे तक जमकर डांस करते रहे । क्रिस्टल वर्ल्ड के सुंदर झरने आकर्षण का केंद्र बने हुए थे । सहारनपुर के वालिया एंड संस द्वारा सुंदर सजावट व स्वादिष्ट व्यंजनों का मेहमान लुफ्त उठा रहे थे । यमुनानगर के पाहवा डीजे द्वारा आफ्टर पार्टी में चार चांद लगा रखे थे । मेहमानों ने ऋषभ पंत सहित अन्य क्रिकेटरों के साथ जमकर फोटो खिंचवाए । क्रिकेटर ऋषभ पंत के मेहमान डीजे पर थिरकते नजर आए । केरल से फोटोग्राफर स्पेशल बुलाए गए थे मेहमानों व सगे संबंधियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया ।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments