Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड को म्यूजिक हब बनाने की दिशा में कदम, साउंडस्टार्सयूके ने "कमाल...
spot_img

उत्तराखंड को म्यूजिक हब बनाने की दिशा में कदम, साउंडस्टार्सयूके ने “कमाल करदे हो” वीडियो की शूटिंग शुरू

 dipr
क्राइम पेट्रोल : उत्तराखंड का  प्रोडक्शन हाउस साउंडस्टार्सयूके (SoundStarsUK), जिसे हाल ही में यूट्यूब सिल्वर प्ले बटन दिया गया है, ने अपने नवीनतम म्यूजिक वीडियो “कमाल करदे हो” की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग का उद्घाटन श्री बंसीधर तिवारी (CEO, UFDC),DG DIPR , VC MDDA द्वारा किया गया और अपनी शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड को फ़िल्म डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए साउंडस्टार्सयूके की सराहना की।
उत्तराखंड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, साउंडस्टार्सयूके ने राज्य की मनोरम लोकेशनों में 100 गानों की शूटिंग करने की योजना की घोषणा की। इस पहल से न केवल उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को भी बड़े स्तर पर पहचान मिलेगी।
वीडियो की स्टारकास्ट और क्रू:
•मुख्य कलाकार: लव और आयुषी
•निर्देशक: साहिलजीत सिंह
•सहायक निर्देशक: पूजा मल्या
•डीओपी: करण
•डीओपी असिस्टेंट: पैरी
•मेकअप और हेयर: हर्षिता
•प्रोड्यूसर: अमित सहगल, स्मृति सहगल
•सह-प्रोड्यूसर: आकाश शर्मा
•क्रिएटिव डायरेक्टर: अनन्या सहगल,योगी मलिक, आदिल राव, सीमा कपूर, मोहित कपूर  व टीम के अन्य सदस्य सूरज रावत, आयुष नेगी, अंजलि रावत, लीना कुमारी, कबीर कुमार की सरहाना की ।
इस गाने की शूटिंग रिवर स्टोन कॉटेज्स और होटल राजपुर हाइट्स जैसी खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है।
इस अवसर पर श्री बंसीधर तिवारी ने कहा, “साउंडस्टार्सयूके उत्तराखंड के क्रिएटिव लैंडस्केप में शानदार योगदान दे रहा है। यह पहल न केवल राज्य की प्राकृतिक सुंदरता को दुनिया के सामने लाएगी, बल्कि स्थानीय कलाकारों और टेक्नीशियंस को भी बड़ा मंच प्रदान करेगी।”
साउंडस्टार्सयूके की यह पहल उत्तराखंड को एक प्रमुख म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा ।
साउंडस्टार्सयूके के बारे में
साउंडस्टार्सयूके एक अग्रणी प्रोडक्शन हाउस है, जो उच्च गुणवत्ता वाले म्यूजिक वीडियो बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ भारत के खूबसूरत फ़िल्म लोकेशन्स को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments