Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडभगवान की मूर्तियों पर पोती गई कालिख के विरोध में पुलिस को...
spot_img

भगवान की मूर्तियों पर पोती गई कालिख के विरोध में पुलिस को सौंपी तहरीर

 dipr

ब्यूरो: बीते कुछ दिन पूर्व रामनगर क्षेत्र के ग्राम बैलगढ़ के समीप स्थित चंबल महादेव मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में लगी विभिन्न भगवान की मूर्तियों पर कालिख पोतने के साथ ही मूर्तियों को खंडित करने के अलावा मंदिर परिसर में रखे भगवान के कपड़ों एवं चूड़ियों को तोड़ने की घटना का विरोध विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया है ।घटना के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सूरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई करने की मांग किया है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सूरज चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर में जो इस प्रकार की गतिविधियां की गई है उसे सहन नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज काफी आहत है ।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

देखे वीडियो:

 

 

सूरज चौधरी जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments