Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदरोगा की दिनदहाड़े भाजपा नेता ने कर दी पिटाई
spot_img

दरोगा की दिनदहाड़े भाजपा नेता ने कर दी पिटाई

 dipr

ब्यूरो: रुद्रपुर के अटरिया रोड पर आज भाजपा नेता राधेश शर्मा ने शराब के नशे में धुत पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा की छोटी सी कहानी के बाद पिटाई कर दी…उधर भाजपा नेता ने जैसे ही शराबी दरोगा की पिटाई लगाई मौके पर मौजूद कई लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए दरोगा जी की पिटाई कर दी…उधर पीटने के बाद आक्रोशित दरोगा ने भी भाजपा नेताओं को जमकर गालियां दी और तो और मामला इतने में ही शांत नहीं हुआ तो दरोगा जी ने अपनी वर्दी उतार ली पर बावजूद इसके मौके पर मौजूद लोगों ने दरोगा के कपड़े फाड़ कर उनके साथ लगातार हाथापाई की…

दिनदहाड़े घटित हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई…उधर इस पूरे मामले पर जा हमने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से बात की उन्होंने साफ कहा कि प्रारंभिक तौर पर इस पूरे मामले में देखा जाए तो वर्दी पहने हुए दरोगा के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने पहले मारपीट शुरू की है इसलिए इस पूरे मामले में दरोगा के पीटने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा…
बहरहाल इस पूरे मामले में आगे होता क्या है यह तो देखने वाली बात होगी मगर इतना तो तय है कि इस पूरी वारदात को जायज नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि अगर दरोगा ने शराब पी भी रखी थी तो मौके पर मौजूद नेता जी को इस बात की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को देनी चाहिए थी ना कि कानून अपने हाथ में लेकर दरोगा की पिटाई करनी चाहिए थी।

देखे वीडिओ:

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments