Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडPM नरेंद्र मोदी 6 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे...
spot_img

PM नरेंद्र मोदी 6 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे उत्तरकाशी

 dipr

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 06 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर मां गंगा शीतकालीन प्रवास (मुखीमठ)मुखबा उत्तरकाशी में पधार रहे हैं। जिसकी समस्त तैयारी जिला प्रशासन ,पांच मंदिर गंगोत्री समिति ने पूरी कर ली है।
पांच मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री के आगमन पर गंगा जी की विशेष पूजा अर्चना का अयोजन तैयार किया है । मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मां गंगा की पूजा अर्चना से पहले पारंपरिक परिधान पहन कर पूजा में बैठेंगे ताकि स्थानीय झलक देश विदेशों में देखने को मिल सके ।

सबसे पहले मां गंगा की आचमन आशीर्वाद से पूजा शुरू की जाएगी । गंगा गंगा सहस्त्रनाम पाठ, गंगा लहरी पाठ ,गंगा की पूजा के बाद मां गंगा भोग (प्रसाद ) दिया जाएगा । उसके बाद मां गंगा के हिमालय दर्शन के साथ श्रीकांठ आदि तमाम पर्वतों का अवलोकन करेंगे । महिलाओं द्वारा स्थानीय लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा । जिसमें रासों तांती डोल की थाप प्रस्तुत किया जएगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद हर्षिल में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सुरेश सेमवाल सचिव गंगोत्री मंदिर समिति

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments