Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपंचायत मतदाता सूची में 22 मार्च तक दावा-आपत्ति दाखिल करने का अवसर
spot_img

पंचायत मतदाता सूची में 22 मार्च तक दावा-आपत्ति दाखिल करने का अवसर

 dipr

त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची में मतदाताओं के  नाम जोड़ने , अपमार्जन  या  संशोधन के लिए अब आगामी 22 मार्च  तक दावा या आपत्तियां दाखिल की जा सकती है।

मुख्य विकास अधिकारी  एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एस एल सेमवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया  है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले मतदाताओं के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रयोगार्थ मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुये समस्त खण्ड विकास अधिकारियों/समस्त उप जिलाधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि जिन वाचित्तयों / मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गये है, उन मतदाताओं के लिए दिनाक 01:03:2025 से देनाक 15.03.2025 विशेष अभियान चलाये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा  उक्त कार्यक्रम में अशिक संसोधन करते हुये उक्त कार्यक्रम को दिनांक 01.03.2025 से दिनांक 22.03.2025 तक चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) सेमवाल ने ग्रमीण क्षेत्रों में निवास करने वाले मतदाताओं को सूचित किया है कि  दिनांक 22.03.2025 तक किसी भी कार्य दिवस में विकास खण्ड कार्यालय, उप जिलाधिकारियों ,  सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय में मतदाता सूची से संबधित किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments