Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदलितों के हक में संघर्ष करेगी अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी
spot_img

दलितों के हक में संघर्ष करेगी अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी

 dipr

डा.भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसाइटी दलितों पिछड़ों के हितों को लेकर संघर्ष करेंगी। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष भानपाल सिंह एवं महासचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सोसाइटी केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा एससी एसटी वर्गों को दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उन वर्गों तक जमीनी स्तर पर पहुंचने का काम करेगी।

राज्य में स्पेशल कंपोनेंट, छात्रवृत्ति का पैसा, ग्रामीण क्षेत्रों में अंबेडकर पार्क, अंबेडकर भवन, बारात घर, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे संविधान वर्गों को वरीयता दी गई है। लेकिन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

संगठित हमले, अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनाएं एससी एसटी वर्गों के साथ हो रही हैं। वेलफेयर सोसाइटी उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर भी संघर्ष करेगी। अध्यक्ष भानपाल सिंह एवं महासचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शिवालिक नगर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम से पार्क की मांग की गई थी।

लेकिन इस मांग पर अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शिवालिक नगर में बारात घर, अंबेडकर भवन, एवं पुस्तकालय भवन का निर्माण होना चाहिए। संविधान में समानता एवं स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है। सरकारों को इसका पालन करना चाहिए। वेलफेयर सोसाइटी पूरे राज्य में दलितों के हितों को लेकर काम करेगी। राज्य भर में वेलफेयर सोसाइटी का विस्तार किया गया है। 49 लोगों को सदस्य बनाया गया है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments