Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऊखीमठ में 11 दिवसीय रामलीला, सभी पात्रों का अभिनय कर रही हैं...
spot_img

ऊखीमठ में 11 दिवसीय रामलीला, सभी पात्रों का अभिनय कर रही हैं महिलाएं

 dipr

ऊखीमठ । केदार बद्री मानव श्रम समिति के तत्वावधान मे पर्यटन गांव सारी के ओमकार दूधाधारी शिव नारायण मन्दिर परिसर मे 11 दिवसीय राम लीला का मंचन विधिवत शुरू हो गया है । राम लीला के शुभारंभ अवसर पर रामन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया गया । राम लीला मे मंचन सभी पात्रो का अभिनय महिलाओ द्वारा निभाया जा रहा है । राम लीला मंचन से तुंगनाथ सहित पर्यटक गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है ।

रामलीला के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि श्री रामचंद्र के संघर्षो से हर मनुष्य को प्ररेणा लेकर जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए क्योंकि उनके संघर्षो के उन्हे मर्यादापुरुषोत्तम की उपाधि मिली है । उन्होने केदार बद्री मानव श्रम समिति से जुड़ी महिलाओ की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति से जुड़ी महिलाओ के अथक प्रयासो से पहली बार पर्यटक सारी मे आयोजित राम लीला मे सभी पात्रो का अभिनय महिलाओ द्वारा निभाया जा रहा है ।

विशिष्ट अतिथि देखरेख समिति सरपंच मुरली सिंह नेगी ने कहा कि सभी महिलाओ का अभिनय प्रशंसनीय है । भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि महिलाओ का अभिनय व संघर्ष प्रेरणादायक है ।

महिला आयोग सदस्य दर्शनी पंवार ने कहा समिति से जुड़ी हर महिला का अभिनय हमेशा अविस्मरणीय रहेगा । राम जन्मोत्सव मे रूद्राक्ष भट्ट – राम , अंशु भट्ट – लक्ष्मण, ऋर्षि भट्ट – भरत , दिवाशु नेगी – शत्रुघ्न, खुशी – श्रवण कुमार, विलोचना रावत – दशरथ , अनीता – रावण , लक्ष्मी नेगी ने – कुम्भकर्ण, सत्येश्वरी – बिभीषण, आरती गुसाई – ब्रह्मा, हेमलता – मंत्री तथा विजय लक्ष्मी – वशिष्ठ का अभिनय अदा किया ।

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments