Saturday, October 24, 2026
 dipr
HomeUncategorizedनौकरी के नाम पर लाखों की धोखा धडी
spot_img

नौकरी के नाम पर लाखों की धोखा धडी

 dipr

देहरादून : वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने एक युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। जब युवक को नौकरी नहीं मिली और उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने ना सिर्फ पैसे लौटाने से इनकार कर दिया बल्कि उसे धमकी भी दी।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रूड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात रुड़की के दो लोगों से हुई थी। दोनों ने उसे भरोसा दिलाया कि उनकी वन विभाग में ऊंचे पदों पर जान-पहचान है और वे उसे आसानी से नौकरी दिलवा सकते हैं। इसके बदले में उन्होंने दस लाख रुपये की मांग की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कृष्णानगर रुड़की निवासी सचिन कुमार और परविंदर नागर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

देखे वीडियो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments