Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडफॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली चुकी सड़कों पर शीघ्र शुरू हो कामः डॉ. धन...
spot_img

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिली चुकी सड़कों पर शीघ्र शुरू हो कामः डॉ. धन सिंह रावत

 dipr

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पाबौं, खिर्सू और थलीसैंण विकासखण्ड की सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा। लम्बे समय से वन विभाग में अनापत्ति को लेकर अटकी कई सड़कों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल चुका है। ऐसी सड़कों के शीघ्र निर्माण के लिये लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न मोटरमार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिये भी अधिकारियों को कहा गया है।

डॉ. रावत ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिन सड़कों को मंजूरी मिल गई है, उनकी डीपीआर एक माह के भीतर तैयार कर शासन को भेजी जाए। साथ ही, क्षेत्र के सभी राजस्व गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

बैठक में उफरैखाल-भतबौ, कनैरा-सिमखोली, मैखोली-देवराड़ी, और भैडगांव तल्ला सहित कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों की समीक्षा की गई और उनके त्वरित निर्माण के आदेश दिए गए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी गांव मोटर मार्ग से वंचित नहीं रहना चाहिए और स्वीकृत सड़कों को अधिकतम गांवों से जोड़ा जाए।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments