Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती
spot_img

उत्तरकाशी: धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती

 dipr

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पूरे उत्साह और धूमधाम से पूरे जनपद में मनाई गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला कार्यालय परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर पुष्प चढ़ाये।
प्रातः 7:30 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी से हुई। प्रभात फेरी रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, मैन बाजार, तांबाखानी, बस अड्डा होते हुए विश्वनाथ चौक तक होते हुए अंबेडकर पुस्तकालय भवन पर समाप्त हुई। प्रातः 10:30 बजे सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया किया गया।

जनपद मुख्यालय के साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी ने डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समानता लाने का संदेश दिया।

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हिमालयन आंबेडकर सेवा समिति द्वारा भटवाड़ी रोड स्थित आंबेडकर पुस्तकालय भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश चौहान उपस्थित रहे ।

विधायक ने डॉ आंबेडकर की मूर्ति और चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। विद्यायक ने कहा कि बाबा साहेब कि सोच थी कि समाज कैसे संगठित हो संघर्ष एवं एकता बने रही जिससे समाज कि कुरीतियों को समाप्त किया जाये, सभी शिक्षित एवं सक्षम बने। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया और अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट त्रिभुवन सिंह ने समाज में असमानता को दूर करने और गरीबों की सहायता के लिए सभी जागरूक नागरिकों को डा.अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments