Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमंत्री हरदीप सिंह पुरी का उत्तराखंड आगमन, सेमिनार में करेंगे शिरकत
spot_img

मंत्री हरदीप सिंह पुरी का उत्तराखंड आगमन, सेमिनार में करेंगे शिरकत

 dipr

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के उत्तराखंड आगमन पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पुरी ONGC के दो दिवसीय सेमिनार में शिरकत करने उतराखंड आये हुए हैं। सेमीनार ताज होटल में आयोजित हुआ है।

इस दौरान ऋषिकेश की प्रथम व पूर्व महापौर अनिता ममगाईं ने खुशी जाहिर करते हुए संसद में वक्फ बोर्ड बिल पास होने पर केंद्रीय मंत्री को बधाई दी।

साथ ही उन्हें श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा आने का निमंत्रण भी दिया। ममगाईं ने मंत्री जी का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता है। हमारी पार्टी एक परिवार की तरह है, पार्टी के कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलता रहता है।

उनका उच्च कोटि का पूर्व आईएफएस अधिकारी होने का विराट अनुभव के साथ साथ वर्तमान में भारत सरकार में उनके शानदार कार्यों, उनकी भूमिका से देश को उनके विभाग के मार्फ़त सही दिशा मिल रही है। विकास के कार्यों को गति मिल रही है।

आपको बता दें, हरदीप सिंह पुरी भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक हैं, जो 2021 से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के 33वें मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं, जिन्होंने 2009 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments