Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर...
spot_img

सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर ध्वज फहराया

 dipr

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने विश्व के सबसे लोकप्रिय व बड़े राजनीतिक दल भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अपने देहरादून स्थित निवास स्थान पर भाजपा का ध्वज फहराया।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि उन्हे ध्वज फहराकर गर्व की अनुभूति हुई है व उन्हे भाजपा कार्यकर्ता होने पर गर्व है।

ये ध्वज हमेशा जनसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान डा. नरेश बंसल ने संगठन की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया।इसके बाद डा. नरेश बंसल भाजपा उत्तराखंड प्रदेश मुख्यालय पहुंचे व वहां माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री महेन्द्र भट्ट जी व अन्य पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओ संग ध्वजारोहण कर उपस्थित सभा को संबोधित किया व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का अभिनंदन व सम्मान किया।

डा. नरेश बंसल ने कहा की यह सिर्फ एक ध्वज नहीं,बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा,सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।उन्होंने इस गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा के हर समर्पित कार्यकर्ता को हार्दिक बधाई,शुभकामनाएं दी और अभिनंदन किया।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व व मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रेरणा से गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय,सांस्कृतिक गौरव और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को साकार कर रही है, तब हमें गर्व है कि हम इस परिवर्तन के युग के सहभागी हैं।भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, एक विचार है—जो अंत्योदय के मूल मंत्र से हर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए कृतसंकल्प है।

डा. बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संघर्ष और सेवा के बलबूते पर देश के राजनीतिक परिदृश्य में एक नई दिशा दी।डा. नरेश बंसल ने कहा कि “अंत्योदय” और “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांतों को लेकर पार्टी ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि अपने घर पर भाजपा #BJP4India के ध्वज को फहराएं और #BJP4ViksitBharat के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करें।यह भाजपा के उन सभी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments