Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय राजनैतिक दल करेंगे बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति
spot_img

राष्ट्रीय राजनैतिक दल करेंगे बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति

 dipr

ब्यूरो: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के साथ सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने के सम्बंध में बैठक की। बैठक में सभी राजनैतिक दलों को पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि आयोग द्वारा मतदाता सूची की तैयारियों और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखने के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए सभी पोलिंग बूथ पर “बूथ लेवल एजेंट“ (बीएलए) नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति किए जाने से पोलिंग बूथ के अंतर्गत पात्र नागरिकों की सहायता एवं मार्गदर्शन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए राजनैतिक दलों द्वारा निर्धारित फारमेट में जानकारी भरकर सभी बीएलए की जानकारी आयोग को उपलब्ध करानी होगी।

डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के बाद बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान वोटर लिस्ट की शुद्धता के साथ ही और पारदर्शिता के साथ कार्य होगा। बीएलए एक अर्हता तिथि में बीएलओ को 10 फार्म भेज सकते हैं जिसमें मतदाता का नाम शामिल करनेे, नाम हटाने एवं अन्य प्रविष्ठियां शामिल रहेंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों से बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्ति जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments