मंगलवार से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

0
331
 dipr

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम का यही मिजाज 18 फरवरी को भी बने रहने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले इस बदलाव का तापमान पर अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here