Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखण्डऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की पांच मई तक के लिए ये चेतावनी
spot_img

ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की पांच मई तक के लिए ये चेतावनी

 dipr

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने पांच मई तक के लिए चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच मई तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आज शुक्ववार को दून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही है। जबकि प्रदेश भर में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पांच मई तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम के बिगड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तैयारी के साथ करें पहाड़ों की यात्रा, पांच मई तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों ने हिदायत देते हुए कहा कि पांच मई तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यात्रा सावधानी के साथ करें। मौसम में बदलाव होने से ठंड लौट सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े और मौसम की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। खास तौर पर चारधाम यात्रा पर निकलने वाले लोग वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच मई तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाएं और बिजली चमकने के साथ कुछ इलाकों में बारिश परेशानी बढ़ा सकती है। इसकी मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments