Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊँपिथौरागढ़बिना वीजा भारत में घुसने की कोशिश में इंडोनेशियन महिला पकड़ी, नेपाल...

बिना वीजा भारत में घुसने की कोशिश में इंडोनेशियन महिला पकड़ी, नेपाल पुलिस को सौंपा गया

पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र में भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक इंडोनेशियन महिला नागरिक को बिना वीजा भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई महिला की पहचान सिंटा सिम्बोलोन (पासपोर्ट संख्या 6359624) के रूप में हुई है। वह अपने नेपाली मित्र सुरेश बडू, पुत्र जयदेव बडू, निवासी दशरथ चंद नगरपालिका, वार्ड नंबर 1, बैतडी (नेपाल) के साथ झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय झूला पुल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।

एसएसबी के जवानों को शक होने पर जब महिला से पहचान पत्र मांगा गया, तो उसकी नागरिकता इंडोनेशिया की पाई गई। महिला के पास भारत में प्रवेश या निकास की कोई अनुमति नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद, महिला को आवश्यक कार्रवाई के तहत एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) नेपाल के सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और विदेशी नागरिकों के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments