नैनीताल Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0
    भवाली में सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड बाईपास निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 20 दिसंबर तक खुलने की उम्मीद https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d/#respond Thu, 13 Nov 2025 06:30:24 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118568 भवाली। नगर की जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बनाए जा रहे सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड बाईपास का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने बाईपास पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया है, वहीं पुल में स्लैब भी डाल दिया गया है। अब विभाग द्वारा पुल की वायरिंग […]

    The post भवाली में सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड बाईपास निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 20 दिसंबर तक खुलने की उम्मीद appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    भवाली। नगर की जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बनाए जा रहे सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड बाईपास का निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने बाईपास पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया है, वहीं पुल में स्लैब भी डाल दिया गया है। अब विभाग द्वारा पुल की वायरिंग और लोड टेस्टिंग का कार्य शेष है। अधिकारियों का लक्ष्य है कि 20 दिसंबर तक इस बाईपास को वाहनों के लिए खोल दिया जाए।

    नगर को जाम से मिलेगी राहत

    भवाली नगर में हर सीजन में लगने वाला जाम स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन चुका था। कैंची धाम जाने के लिए एकमात्र मुख्य मार्ग होने से जाम की स्थिति और भी विकराल हो जाती थी। घंटों तक जाम लगने से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और कॉलेज छात्र समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते थे।

    दो बाईपास में से दूसरा अब होगा शुरू

    जनप्रतिनिधियों की मांग पर भवाली नगर के लिए दो बाईपास स्वीकृत हुए थे — पहला नैनीबैंड से सेनिटोरियम और दूसरा सेनिटोरियम से अल्मोड़ा रोड तक। नैनीबैंड–सेनिटोरियम बाईपास का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और वहां से पिछले दो वर्षों से वाहनों की आवाजाही हो रही है।

    हालांकि, दूसरे बाईपास का कार्य पुल निर्माण न होने के कारण अटका हुआ था। इस वर्ष पुल निर्माण शुरू होने के बाद अब कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।

    अधिकारियों ने दी जानकारी

    लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया, “पुल में स्लैब डाल दिया गया है और डामरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में स्लैब के ऊपर वायरिंग कोट डाला जाएगा। पुल को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) से जोड़ा जाएगा और लोड टेस्टिंग के बाद 20 दिसंबर तक मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।”

    पूर्व पालिकाध्यक्ष ने जताया आभार

    पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि बाईपास और पुल का कार्य जब से पुनः शुरू हुआ है, कार्य की गति काफी संतोषजनक रही है। “पुल बन जाने के बाद सारा ट्रैफिक नैनीबैंड से सीधे सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड को चला जाएगा, जिससे नगर की जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी। कार्य को तेज़ी से करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट और लोनिवि कुमाऊं चीफ एस. बृजलाल का आभार व्यक्त करता हूँ,” उन्होंने कहा।

    20 दिसंबर से सुगम यातायात की उम्मीद

    अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, यदि मौसम ने साथ दिया तो क्रिसमस से पहले ही यह बाईपास जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इससे भवाली नगर को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    The post भवाली में सेनिटोरियम-अल्मोड़ा रोड बाईपास निर्माण कार्य अंतिम चरण में, 20 दिसंबर तक खुलने की उम्मीद appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%ad%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a5%8d/feed/ 0
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में की पूजा-अर्चना, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-5/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-5/#respond Tue, 04 Nov 2025 07:31:01 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118432 नैनीताल— राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय तक रुककर बाबा का ध्यान लगाया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को […]

    The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में की पूजा-अर्चना, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    नैनीताल— राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय तक रुककर बाबा का ध्यान लगाया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

    कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारियां दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।

    इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। राष्ट्रपति के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखा गया।

    The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में की पूजा-अर्चना, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-5/feed/ 0
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-4/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-4/#respond Tue, 04 Nov 2025 05:19:21 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118420 नैनीताल — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मां नयना देवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पारंपरिक ढंग से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत […]

    The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    नैनीताल — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    मंदिर पहुंचने पर मां नयना देवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पारंपरिक ढंग से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। राष्ट्रपति के इस धार्मिक प्रवास को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया।

    The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-4/feed/ 0
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-3/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-3/#respond Mon, 03 Nov 2025 05:38:51 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=118402 नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन और चार नवंबर को नैनीताल के दौरे पर रहेंगी। उनके भ्रमण और प्रवास को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में समूचे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया […]

    The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन और चार नवंबर को नैनीताल के दौरे पर रहेंगी। उनके भ्रमण और प्रवास को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में समूचे जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

    एसएसपी ने बताया कि राष्ट्रपति के विश्राम के दौरान भी पुलिस बल पूर्ण सतर्कता में रहेगा। उन्होंने कहा कि “एक छोटी सी चूक राज्य की छवि को प्रभावित कर सकती है,” इसलिए सभी कर्मियों को उच्च स्तर की अनुशासन व सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और बल के जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

    इस दौरान एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों से जुड़ी रूट व्यवस्था और फोर्स डिप्लॉयमेंट की विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार रेवाधर मठपाल ने संचार व्यवस्था की तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की।

    ब्रीफिंग के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अभिसूचना उत्तराखंड करन सिंह नगनयाल, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी यशवंत सिंह, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एएसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव, एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर आर. घोड़के, एसपी चंपावत अजय गणपति कुंभार, एसपी हल्द्वानी हरीश वर्मा, एडीएम विवेक राय और एडीएस वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नैनीताल दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8c%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d-3/feed/ 0
    Delhi Election 2025 : कालकाजी में रातभर बवाल, सीएम आतिशी पर एक्शन https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/delhi-election-2025-action-taken-against-cm-atishi-chaos-in-kalkaji-overnight/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/delhi-election-2025-action-taken-against-cm-atishi-chaos-in-kalkaji-overnight/#respond Tue, 04 Feb 2025 06:41:13 +0000 https://ranvara.com/?p=80788 Delhi Election 2025 : दिल्ली में चुनाव प्रचार थम चुका है। लेकिन पूरी रात कई इलाकों में गहमागमी देखी गई। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी की शिकायत पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, नया निदेशक नियुक्त […]

    The post Delhi Election 2025 : कालकाजी में रातभर बवाल, सीएम आतिशी पर एक्शन appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Delhi Election 2025 : दिल्ली में चुनाव प्रचार थम चुका है। लेकिन पूरी रात कई इलाकों में गहमागमी देखी गई। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी की शिकायत पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, नया निदेशक नियुक्त

    थाना गोविंदपुरी में धारा 126 आरपी एक्ट के तहत कानूनी मामला दर्ज

    डीसीपी साउथ ईस्ट दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इस मामले में मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का संज्ञान लिया है। थाना गोविंदपुरी में धारा 126 आरपी एक्ट के तहत कानूनी मामला दर्ज किया गया है।

    दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि इस मामले में मनीष बिधूड़ी और रवि दयामा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ गोविंदपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है। धारा 126 आरपी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए एक अन्य आरोप का जवाब देते हुए पुलिस ने कहा कि रमेश बिधूड़ी के परिवार के तीन और सदस्य, जो तुगलकाबाद गांव में रहते हैं। रात एक बजे कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में घूमते पाए गए थे।

    सीएम आतिशी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

    कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने गोविंदपुरी पुलिस थाने में आप उम्मीदवार के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को फतेह सिंह मार्ग पर 50-70 समर्थकों और 10 वाहनों के साथ पाया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें एमसीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया। लेकिन उन्होंने एक अधिकारी को उसकी ड्यूटी करने से रोका। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

    Brave Children Award : बहादुर बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार,राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार

    The post Delhi Election 2025 : कालकाजी में रातभर बवाल, सीएम आतिशी पर एक्शन appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/delhi-election-2025-action-taken-against-cm-atishi-chaos-in-kalkaji-overnight/feed/ 0
    Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, नया निदेशक नियुक्त https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/uttarakhand-national-games-2025-allegations-of-match-fixing-in-taekwondo-new-director-appointed/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/uttarakhand-national-games-2025-allegations-of-match-fixing-in-taekwondo-new-director-appointed/#respond Tue, 04 Feb 2025 05:59:39 +0000 https://ranvara.com/?p=80785  Uttarakhand National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल में गंदा खेल खेले जाने की आशंका पर ताइक्वांडो के डीओसी को हटा दिया गया है। आरोप है स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक दिलाने के नाम पर तीन से एक लाख रुपये लेकर 10 स्पर्धाओं के परिणाम मैच से पहले ही तय कर दिए गए। इस शिकायत पर […]

    The post Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, नया निदेशक नियुक्त appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
     Uttarakhand National Games 2025 : 38वें राष्ट्रीय खेल में गंदा खेल खेले जाने की आशंका पर ताइक्वांडो के डीओसी को हटा दिया गया है। आरोप है स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक दिलाने के नाम पर तीन से एक लाख रुपये लेकर 10 स्पर्धाओं के परिणाम मैच से पहले ही तय कर दिए गए। इस शिकायत पर गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता के डीओसी टी प्रवीण कुमार को हटाकर एस दिनेश कुमार को नया निदेशक नियुक्त किया है।

    Brave Children Award : बहादुर बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार,राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार

    यह फैसला पीएमसी समिति (प्रिवेंशन ऑफ मैनिपुलेशन ऑफ कंपटीशन) की कड़ी सिफारिशों के बाद लिया गया। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि खेल से संबंधित कम से कम 50% नामित तकनीकी अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रमाणन वाले विधिवत योग्य अफसरों से बदला जाए।

    जीटीसीसी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने कहा, पूर्व प्रतियोगिता निदेशक के खिलाफ शिकायतें मिलने के अलावा कमेटी को यह जानकर भी हैरानी हुई है कि डीओसी ने कुछ राज्य संघों के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ-साथ चयन ट्रायल के लिए उपकरण विक्रेता के रूप में एक व्यक्ति को खेल के विशिष्ट स्वयंसेवक के रूप में नामित किया था। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने प्रतियोगिता निदेशक व कुछ तकनीकी अधिकारियों को बदलने के जीटीसीसी के फैसले का समर्थन किया है।

    डॉ. उषा ने कहा, यह चौंकाने वाला और दुखद है कि राष्ट्रीय खेलों के पदक कथित तौर पर प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही तय किए जाने लगे। पीएमसी समिति में प्रमुख सचिव उत्तराखंड सरकार आईएएस आरके सुधांशु, सेवा निवृत आईपीएस बीके सिन्हा, जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुष्यंत शर्मा शामिल थे।

    पीएमसी समिति की सिफारिश : प्रतियोगिता का पूरा वीडियो रिकॉर्ड करें

    पीएमसी समिति ने यह भी सिफारिश की कि पूरी प्रतियोगिता को वीडियो पर रिकॉर्ड किया जाए और जरूरत पड़ने पर संदर्भ के लिए फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही जीटीसीसी द्वारा नामित अधिकारियों की एक टीम प्रतियोगिता के दौरान पूरे समय आयोजन स्थल पर मौजूद रहनी चाहिए। पीएमसी पैनल ने उन शिकायतों पर विचार किया था कि ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त कुछ अधिकारियों ने 16 में से 10 भार वर्गों में मैचों के परिणाम प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही तय कर लिए थे। आईओए को बताया गया, स्वर्ण पदक के लिए 3 लाख रुपये, रजत के लिए 2 लाख रुपये और कांस्य के लिए 1 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है। ताइक्वांडो की कुल 26 प्रतियोगिताएं 4 से 8 फरवरी तक हल्द्वानी के खेल परिसर के मिलम हॉल में आयोजित की जाएंगी।

    जानकारी नहीं है, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया का मामला है। राज्य का लेना देना नहीं है।
    – कमलेश तिवारी, सचिव ताइक्वांडों, एसोसिएशन उत्तराखंड

    मुझे इस तरह के पत्र की कोई जानकारी नहीं है, इस पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाऊंगी।

    Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही

    The post Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, नया निदेशक नियुक्त appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/uttarakhand-national-games-2025-allegations-of-match-fixing-in-taekwondo-new-director-appointed/feed/ 0
    Brave Children Award : बहादुर बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार,राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/brave-children-award-brave-children-will-get-bravery-award-waiting-for-governors-approval/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/brave-children-award-brave-children-will-get-bravery-award-waiting-for-governors-approval/#respond Mon, 03 Feb 2025 06:50:29 +0000 https://ranvara.com/?p=80781 Brave Children Award : अपनी जान को खतरे में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले राज्य के बहादुर बच्चों को अब राज्य स्तर पर भी वीरता पुरस्कार देने की तैयारी है। राज्य बाल कल्याण परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे 17 फरवरी को राजभवन से मंजूरी मिल सकती है। Rupee : अमेरिकी […]

    The post Brave Children Award : बहादुर बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार,राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Brave Children Award : अपनी जान को खतरे में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले राज्य के बहादुर बच्चों को अब राज्य स्तर पर भी वीरता पुरस्कार देने की तैयारी है। राज्य बाल कल्याण परिषद ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे 17 फरवरी को राजभवन से मंजूरी मिल सकती है।

    Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही

    राज्य के गुलदार से दूसरों की जान बचाकर अदम्य साहस का परिचय देने वाले बच्चों के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसके अलावा प्रदेश के वीर बच्चे पानी में बहने से बचाने जैसे कई बहादुरी के काम करते हैं। भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से पूर्व में राज्य के इन बहादुर बच्चों को हर साल गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन किन्हीं वजहों से पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से आवेदन नहीं मांगे जा रहे हैं। यही वजह है कि अब इस तरह के बच्चों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी के बाद राज्य स्तर पर इस तरह के बच्चों के आवेदन लिए जाएंगे। जिसके बाद बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

    गुलदार से भिड़ गई थी बहादुर बिटिया राखी

    अपने चार साल के छोटे भाई की जान गुलदार से बचाने के लिए पौड़ी जिले की बहादुर बिटिया राखी गुलदार से भिड़ गई थी। उसकी इस वीरता को देखते हुए उसे पूर्व में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैै। राज्य में बाल वीरों के इस तरह के इक्का दुक्का नहीं, बल्कि कई मामले हैं।

    उत्तराखंड के इन बच्चों को मिल चुका राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

    राज्य के 15 बाल वीरों को अब तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिल चुका है। टिहरी गढ़वाल के हरीश राणा को वर्ष 2003, हरिद्वार की माजदा को 2004, अल्मोड़ा की पूजा कांडपाल को 2007, देहरादून के प्रियांशु जोशी को 2010, देहरादून की स्व.श्रुति लोधी को 2010, रुद्रप्रयाग के स्व. कपिल नेगी को 2011, चमोली की स्व.मोनिका उर्फ मनीषा को 2014, देहरादून के लाभांशु को 2014, टिहरी के अर्जुन को 2015, देहरादून के सुमित ममगाई को 2016, टिहरी गढ़वाल के पंकज सेमवाल को 2017, पौड़ी गढ़वाल की राखी को 2019, नैनीताल के सनी को 2020, पिथौरागढ़ के मोहित चंद उप्रेती को 2020 और रुद्रप्रयाग के नितिन रावत को 2022 में यह पुरस्कार मिल चुका है।

    राजभवन परिसर में होनी है आम सभा की बैठक

    उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की 17 फरवरी को राजभवन के ऑडिटोरियम में आम सभा की बैठक होनी है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिए जाने के प्रस्ताव पर अनुमोदन के साथ ही राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को शैक्षिक सहायता देने सहित कुछ अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

    राज्य के बाल वीरों को राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार दिए जाने का प्रस्ताव है। जिसे परिषद की आम सभा की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। – -पुष्पा मानस, महासचिव, राज्य बाल कल्याण परिषद

    Mahakumbh 2025 : वसंत पंचमी पर अब तक 62.25 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

    The post Brave Children Award : बहादुर बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार,राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/brave-children-award-brave-children-will-get-bravery-award-waiting-for-governors-approval/feed/ 0
    Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/rupee-the-value-of-indian-rupee-against-the-us-dollar-was-87-29/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/rupee-the-value-of-indian-rupee-against-the-us-dollar-was-87-29/#respond Mon, 03 Feb 2025 06:07:03 +0000 https://ranvara.com/?p=80778 Rupee :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा,मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के फैसले से ट्रेड वॉर का डर बढ़ गया है। इसे लेकर पूरी दुनिया के बाजारों में डर का माहौल है। इस माहौल में भारतीय रुपया भी 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले […]

    The post Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Rupee :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा,मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने और चीन के उत्पादों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के फैसले से ट्रेड वॉर का डर बढ़ गया है। इसे लेकर पूरी दुनिया के बाजारों में डर का माहौल है। इस माहौल में भारतीय रुपया भी 67 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को शुरुआती ट्रेड में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही।

    Mahakumbh 2025 : वसंत पंचमी पर अब तक 62.25 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

    भारतीय मुद्रा (Rupee) रुपया लगातार दबाव में है। विदेशी फंड के भारतीय बाजार से लगातार निकलने और तेल आयातक देशों द्वारा डॉलर को प्रमुखता दिए जाने के बाद से डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है।

    इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर आज रुपया 87 रुपये पर खुला, लेकिन जल्द ही 67 पैसे गिरकर 87.29 पर आ गया। शुक्रवार को रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.62 पर बंद हुआ था।

    Waqf Amendment Bill 2024 : वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट आज होगी पेश, ओवैसी ने लगाए आरोप

    The post Rupee : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत 87.29 रही appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/rupee-the-value-of-indian-rupee-against-the-us-dollar-was-87-29/feed/ 0
    Mahakumbh 2025 : वसंत पंचमी पर अब तक 62.25 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/mahakumbh-2025-so-far-62-25-lakh-people-have-taken-amrit-bath-on-vasant-panchami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/mahakumbh-2025-so-far-62-25-lakh-people-have-taken-amrit-bath-on-vasant-panchami/#respond Mon, 03 Feb 2025 05:28:51 +0000 https://ranvara.com/?p=80775 महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 :  बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे। हर-हर गंगे, बम बम भोले और […]

    The post Mahakumbh 2025 : वसंत पंचमी पर अब तक 62.25 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    महाकुंभ नगर। Mahakumbh 2025 :  बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर सोमवार को त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान के लिए आस्था का जनसमुद्र उमड़ पड़ा। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान पर करोड़ों श्रद्धालु देर रात से ही पुण्य की कामना के साथ संगम की रेत पर एकत्रित होने लगे। हर-हर गंगे, बम बम भोले और जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।

    Waqf Amendment Bill 2024 : वक्फ बिल पर जेपीसी रिपोर्ट आज होगी पेश, ओवैसी ने लगाए आरोप

    सुबह करीब 3 बजे से अखाड़ों का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान शुरू हुआ। इस बीच नागा साधु करतब करते हुए दिखाई दिए। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करवाई। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संगम में अब तक 62.25 लाख लोगों ने डुबकी लगाई है। प्रशासन के अनुसार, अब तक संगम में 34.97 करोड़ लोगों ने स्नान किया है।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    सीएम योगी के विशेष निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में डीआईजी और एसएसपी खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

    स्नान के बाद दान-पुण्य करते नजर आए श्रद्धालु

    श्रद्धालुओं के साथ साधु-संत, महामंडलेश्वर और देश-विदेश से आए भक्त संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आए। इसके साथ ही सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत स्नान के लिए अद्भुत और दिव्य महाकुंभ की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। यातायात पूरी तरह सुचारु रहा और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्नान के बाद श्रद्धालु दान-पुण्य करते दिखे।

    महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप बना आकर्षण का केंद्र

    बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ का डिजिटल स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहा। जहां हर व्यक्ति इस दिव्य अनुभूति को अपने कैमरे में सुरक्षित करने के लिए उत्साहित नजर आया। संगम तट पर फूल-मालाओं से लदे संतों पर उत्साहित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिससे पूरे महाकुंभ का माहौल और भव्य बन गया।

    महाकुंभ 2025 के अंतिम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना। त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन कर रहे थे।

    घोड़ों पर और पैदल निकली शोभा यात्रा

    बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया। स्व-अनुशासन में रहने वाले इन साधुओं को कोई रोक नहीं सकता था, लेकिन वो अपने अखाड़ों के शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए आगे बढ़े।

    नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव है।

    Uttarakhand tableaus : मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड की “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” झांकी के कलाकारों ने की भेंट

    The post Mahakumbh 2025 : वसंत पंचमी पर अब तक 62.25 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/nainital/mahakumbh-2025-so-far-62-25-lakh-people-have-taken-amrit-bath-on-vasant-panchami/feed/ 0