Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊँनैनीतालराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में की पूजा-अर्चना, बाबा नीब करौरी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम में की पूजा-अर्चना, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया आशीर्वाद

नैनीताल— राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार में पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने मंदिर में आधे घंटे से अधिक समय तक रुककर बाबा का ध्यान लगाया और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।

कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक और धार्मिक जानकारियां दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्य मंदिर के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की।

इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। राष्ट्रपति के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments