चंपावत Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0
    National Games Uttarakhand : आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में की जगह पक्की https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/national-games-uttarakhand-eight-women-made-it-to-the-finals-eyes-on-medals-today/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/national-games-uttarakhand-eight-women-made-it-to-the-finals-eyes-on-medals-today/#respond Wed, 05 Feb 2025 08:08:42 +0000 https://ranvara.com/?p=80809 National Games Uttarakhand :  राष्ट्रीय खेलों के तहत मंगलवार को महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में देशभर की 45 निशानेबाजों ने अपना हुनर दिखाया। इसमें आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की। ये सभी आज (बुधवार) पदक जीतने के मकसद से निशाना लगाएंगी। Prayagraj mahakumbh 2025 : […]

    The post National Games Uttarakhand : आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में की जगह पक्की appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    National Games Uttarakhand :  राष्ट्रीय खेलों के तहत मंगलवार को महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में देशभर की 45 निशानेबाजों ने अपना हुनर दिखाया। इसमें आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की। ये सभी आज (बुधवार) पदक जीतने के मकसद से निशाना लगाएंगी।

    Prayagraj mahakumbh 2025 : पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी,मां गंगा को किया प्रणाम

    हरियाणा की सुरुचि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 585 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि इसी राज्य की पलक (National Games Uttarakhand) ने 580 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली की नियमिका राणा ने 576 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की अनुभवी निशानेबाज राही सरनोबत ने 575 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

    उत्तर प्रदेश की उर्वा चौधरी ने 574 अंक, हरियाणा की यशस्विनी सिंह देसवाल, आंध्र प्रदेश की कारी नागा भुवना और पंजाब की सिमरनप्रीत कौर ने 572 अंक के साथ फाइनल में अपनी जगह बनाई। हरियाणा ने इस क्वालिफिकेशन राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा, क्योंकि राज्य की तीन निशानेबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और पंजाब से एक-एक निशानेबाज शीर्ष आठ में जगह बनाने में सफल रही।

    Delhi Election 2025 Voting : राष्ट्रपति मुर्मू, LG सक्सेना और राहुल समेत इन नेताओं ने डाला वोट

     

    The post National Games Uttarakhand : आठ महिला निशानेबाजों ने फाइनल में की जगह पक्की appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/national-games-uttarakhand-eight-women-made-it-to-the-finals-eyes-on-medals-today/feed/ 0
    Live In Relationship : लिव इन रिलेशनशिप के लिए पहले जोड़े को मिली मंजूरी https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/live-in-relationship-uttarakhands-first-couple-gets-approval-to-live-in-live-in/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/live-in-relationship-uttarakhands-first-couple-gets-approval-to-live-in-live-in/#respond Wed, 05 Feb 2025 05:24:27 +0000 https://ranvara.com/?p=80800 Live In Relationship :  समान नागरिक संहिता के तहत लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराने के लिए प्राप्त तीन आवेदनों में से एक को कानूनी मान्यता दे दी गई है। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पहले जोड़े को पंजीकृत कर लिया गया है। यह युगल देहरादून जिले का बताया जा रहा है, हालांकि दून से […]

    The post Live In Relationship : लिव इन रिलेशनशिप के लिए पहले जोड़े को मिली मंजूरी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Live In Relationship :  समान नागरिक संहिता के तहत लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराने के लिए प्राप्त तीन आवेदनों में से एक को कानूनी मान्यता दे दी गई है। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पहले जोड़े को पंजीकृत कर लिया गया है। यह युगल देहरादून जिले का बताया जा रहा है, हालांकि दून से प्राप्त दो आवेदनों के अलावा एक आवेदन दूसरे जिले से भी प्राप्त हुआ था।

    Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ

    पहला पंजीकरण देहरादून से ही हुआ है, इस पर अभी जिला प्रशासन ने मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पहला पंजीकरण दून क्षेत्र में ही हुआ है। गौरतलब हो कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता ने लिव इन रिलेशनशिप को कानूनी मान्यता मिलने के बाद दून में दो जोड़े सबसे पहले पंजीकरण कराने के लिए आगे आए।

    दोनों युगलों ने यूसीसी पोर्टल पर आवेदन किया। इसके अलावा राज्य से दूसरे जिले से भी एक जोड़े ने आवेदन किया है। पुलिस आवेदनों की जांच कर रही है। दस्तावेज व दावे सही पाए जाने के बाद पहले जोड़े को लिव इन में रहने के लिए कानूनी तौर पर अनुमति दे दी गई है।

    भरना होता है 16 पेज का फॉर्म

    यूसीसी अधिनियम के तहत जो भी जोड़े लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण कराएंगे, उन्हें 16 पेज का फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा और यह भी बताना होगा कि अगर भविष्य में वह विवाह करना चाहें तो वो इस योग्य हैं या नहीं। जोड़े को पिछले लिव इन संबंधों का विवरण भी देना होगा।

    38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

    The post Live In Relationship : लिव इन रिलेशनशिप के लिए पहले जोड़े को मिली मंजूरी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/live-in-relationship-uttarakhands-first-couple-gets-approval-to-live-in-live-in/feed/ 0
    Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/standard-club-carnival-chief-minister-inaugurated-the-bureau-of-indian-standards-standard-fair/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/standard-club-carnival-chief-minister-inaugurated-the-bureau-of-indian-standards-standard-fair/#respond Tue, 04 Feb 2025 12:45:33 +0000 https://ranvara.com/?p=80797 देहरादून : Standard Club Carnival  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और isi मार्क उत्पादों को खरीदने के लिए शपथ भी दिलाई।   38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी […]

    The post Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून : Standard Club Carnival  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और isi मार्क उत्पादों को खरीदने के लिए शपथ भी दिलाई।

     

    38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो का स्टैंडर्ड्स क्लब, (Standard Club Carnival) हमारे छात्रों को गुणवत्ता और मानकीकरण का महत्व समझाने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उसका स्थान इस बात पर निर्भर करता है कि वहां बनने वाले उत्पाद और सेवाएं कितनी विश्वसनीय, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, भारतीय मानक ब्यूरो पिछले 78 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।  भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न क्षेत्रों में मानकीकरण के माध्यम से भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा भी की है। ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक हमारे उद्योगों, व्यापार और सेवाओं के प्रमाणीकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज भी जब हम कोई उत्पाद खरीदने जाते हैं, तो सबसे पहले यही देखते हैं कि उस उत्पाद पर आईएसआई मार्क है या नहीं। यदि आईएसआई मार्क होता है, तो हमें पूरा भरोसा हो जाता है कि ये उत्पाद गुणवत्ता और सुरक्षा के सभी मानकों पर खरा उतरेगा। ये अपने आप में भारतीय मानक ब्यूरो की विश्वसनीयता और उपभोक्ताओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि कोई भी मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश या मापदंड नहीं होते, बल्कि वे हमारे देश के विकास और आत्मनिर्भरता की बुनियाद भी होते हैं। ये न केवल हमारे कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को भी किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं।

    विकसित हो रहा है मानकों का ईकोसिस्टम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में मानकों के इकोसिस्टम का व्यापक विस्तार हुआ है, अब कृषि, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य सहित लगभग सभी क्षेत्रों को समाहित कर रहा है। ये विस्तार सुनिश्चित करता है कि सभी क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा और दक्षता के मानक लागू हों, जिससे हमारे जीवनस्तर में सुधार हो और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके। इसी तरह हमारे प्रदेश में भी भारतीय मानक ब्यूरो पीडब्ल्यूडी, एमडीडीए, यूपीसीएल और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय करते हुए, इन सभी को मानकीकरण की दिशा में जागरूक और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

    आत्मनिर्भर भारत में अहम योगदान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना साकार हो रहा है। इस सपने को साकार करने में भारतीय मानक ब्यूरो की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि भारतीय उत्पाद अपनी गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता के लिए पूरे विश्व में एक मिसाल स्थापित करें। क्योंकि जब हम अपने उत्पादों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करते हैं, तो हम न केवल उनकी गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं, बल्कि अपने उद्योगों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए भी सशक्त आधार प्रदान करते हैं। इसी की ध्यान में रखते हुए हमारी प्रदेश सरकार भी निरंतर प्रयास कर रही है।

    हाउस ऑफ हिमालयाज

    मुख्यमंत्री  ने कहा आज हम अपने पारंपरिक उत्पादों, जैसे हस्तशिल्प, जैविक कृषि उत्पाद, औषधीय जड़ी-बूटियों और अन्य स्थानीय उत्पादों के लिए उच्च मानक स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारे उत्पाद वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ नाम से एक अम्ब्रेला ब्रांड की स्थापना की है, जो हमारे स्थानीय उत्पादों को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के 10,000 से अधिक स्कूलों में स्टैंडर्ड क्लब स्थापित किए हैं, जिनके माध्यम से बच्चों में मानकों के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही, ब्यूरो ने लगभग 100 प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के साथ MOU साइन किए हैं, जिनमें हमारे उत्तराखंड के चार प्रमुख संस्थान भी शामिल हैं। बीआईएस अब ग्राम पंचायत स्तर तक मानकों के महत्व को पहुंचा रहा है।

    वन नेशन वन स्टैंडर्ड

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि “भारतीय मानक” न केवल अंतर्राष्ट्रीय मानकों के बराबर हों, बल्कि उनसे भी श्रेष्ठ बनें। उनके इसी संकल्प को साकार करने के लिए हमारी सरकार BIS के साथ मिलकर राज्य में उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर हम गुणवत्ता को अपनी आदत बना लेंगे तो न केवल हम विश्व के सभी मानकों पर खरे उतरेंगे बल्कि एक समय ऐसा भी आएगा जब हमारे उत्पाद वैश्विक मानक तय करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि “भारतीय मानकर ब्यूरो” हमारे देश को वैश्विक मानकों की दौड़ में शीर्ष पर ले जाने के अपने महत्वपूर्ण कार्य को इसी प्रकार जारी रखेगा और हम सभी मिलकर ‘वन नेशन, वन स्टैंडर्ड’ की नीति को अपनाकर ‘गुणवत्ता सम्पन्न भारत’ का निर्माण सुनिश्चित करेंगे।

    इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक उत्तराखंड सौरभ तिवारी, आयुक्त खाद्य हरिचंद्र सेमवाल, उप निदेशक बीआईएस स्नेहलता उपस्थित थे।

    Railway Budget 2025 Uttarakhand : रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़

    The post Standard Club Carnival : मुख्यमंत्री ने किया भारतीय मानक ब्यूरो, मानक मेला का शुभारंभ appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/standard-club-carnival-chief-minister-inaugurated-the-bureau-of-indian-standards-standard-fair/feed/ 0
    38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/38th-national-games-2025-chief-minister-dhami-observed-various-arrangements-for-the-38th-national-games/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/38th-national-games-2025-chief-minister-dhami-observed-various-arrangements-for-the-38th-national-games/#respond Tue, 04 Feb 2025 08:31:52 +0000 https://ranvara.com/?p=80794 देहरादून : 38th National Games 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी […]

    The post 38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून : 38th National Games 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से देहरादून आते ही रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भोजन परोसा और खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहे अनेक राज्यों खिलाड़ियों से बात कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने शूटिंग रेंज का अवलोकन भी किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों की अच्छी शुरुआत हुई है राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी खिलाड़ी देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। खिलाड़ियों और आगंतुकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल का अनुभव राज्य के लिए काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर राज्य के खिलाड़ियों को वहां के खानपान के हिसाब से भोजन व्यवस्था देने के प्रयास किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेल की हर पल अपडेट अधिकारियों से ले रहें हैं और स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
    इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, खेल निदेशक श्री प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह मौजूद थे।

    The post 38th National Games 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का किया अवलोकन appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/38th-national-games-2025-chief-minister-dhami-observed-various-arrangements-for-the-38th-national-games/feed/ 0
    Railway Budget 2025 Uttarakhand : रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/railway-budget-2025-uttarakhand-uttarakhand-gets-rs-4641-crore-in-the-railway-budget/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/railway-budget-2025-uttarakhand-uttarakhand-gets-rs-4641-crore-in-the-railway-budget/#respond Tue, 04 Feb 2025 07:29:38 +0000 https://ranvara.com/?p=80791 देहरादून। Railway Budget 2025 Uttarakhand :  रेल बजट से उत्तराखंड की झोली में 4641 करोड़ रुपये आए हैं। बजट का यह आकार पड़ोसी राज्य हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से कहीं अधिक है। राज्य के हिस्से आए बजट से सामरिक और चारधाम यात्रा के महत्व वाली 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण और […]

    The post Railway Budget 2025 Uttarakhand : रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़ appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। Railway Budget 2025 Uttarakhand :  रेल बजट से उत्तराखंड की झोली में 4641 करोड़ रुपये आए हैं। बजट का यह आकार पड़ोसी राज्य हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से कहीं अधिक है। राज्य के हिस्से आए बजट से सामरिक और चारधाम यात्रा के महत्व वाली 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण और तेजी गति से करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने में भी धन की कोई कमी नहीं होगी।

    Delhi Election 2025 : कालकाजी में रातभर बवाल, सीएम आतिशी पर एक्शन

    सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय में वर्चुअल जुड़े रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच राज्य को कुल 187 करोड़ रुपये रेल बजट में मिले थे। इस लिहाज से देखें तो मौजूदा बजट का आकार 25 गुना है।

    केंद्र सरकार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को लेकर गंभीर है। इससे न सिर्फ सामरिक महत्व की पूर्ति होगी, बल्कि चारधाम यात्रा को भी गति मिलेगी। 24 हजार 659 करोड़ रुपये की इस मेगा परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2026 तय किया गया है। वर्तमान तक 49 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है।

    कवच प्रणाली पर होगा काम

    प्रदेश में जिन 11 रेलवे स्टेशनों का विकास अमृत स्टेशन परियोजना में किया जा रहा है। इनके लिए 147 करोड़ रुपये का प्रविधान है। रेलवे में सुरक्षा की दृष्टि से कवच प्रणाली से उत्तराखंड को भी जोड़ा गया है। राज्य में 49 रूट किलोमीटर के लिए कवच प्रणाली की संस्तुति की गई है।

    अमृत स्टेशन परियोजना वाले स्टेशन: देहरादून, हरिद्वार जंक्शन, हर्रावाला, काशीपुर जंक्शन, काठगोदाम, किच्छा, कोटद्वार, लालकुआं जंक्शन, रामनगर, रुड़की और टनकपुर।

    रेलवे को बेहतर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को जारी रखा गया: अश्विनी वैष्णव

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि बजट में रेलवे को बेहतर बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को जारी रखा गया है। इसके लिए 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और 17,500 सामान्य कोच, 200 वंदे भारत और 100 अमृत भारत ट्रेनों के निर्माण जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

    बजट में 4.6 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं शामिल

    वैष्णव ने रेल भवन में संवाददाताओं से कहा कि बजट में 4.6 लाख करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं शामिल की गई हैं। इन्हें चार से पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा। इनमें नई लाइनें बिछाने, दोहरीकरण, चौगुनीकरण, नए निर्माण, स्टेशन पुनर्विकास, फ्लाईओवर, अंडरपास सहित कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में 100 अमृत भारत, 50 नमो भारत और 200 वंदे भारत (स्लीपर और चेयर कार) ट्रेनें बनाई जाएंगी। नई अमृत भारत ट्रेनों से हम कई छोटी दूरी के शहरों को जोड़ेंगे।

    जनरल कोच के बारे में वैष्णव ने कहा कि आने वाले वर्षों में 17,500 ऐसे कोच बनाने की मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने कहा कि सामान्य कोचों का निर्माण पहले से ही चल रहा है और 31 मार्च तक 1,400 ऐसे कोचों का निर्माण किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में हमारा लक्ष्य 2,000 सामान्य कोचों का निर्माण करना है। इसके अलावा 1,000 नए फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

    रेल मंत्री ने कहा कि 31 मार्च तक रेलवे जो एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है, वह है हमारी माल ढुलाई क्षमता। हम 31 मार्च तक 1.6 बिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य हासिल कर लेंगे और चीन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा माल ढुलाई करने वाला रेलवे नेटवर्क बन जाएंगे। इसके अलावा हम इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करने जा रहे हैं।

    रेल परिचालन की सुरक्षा में निवेश पर सरकार की प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए वैष्णव ने कहा कि इसके लिए आवंटन 1.08 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.14 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। अगले वित्त वर्ष में इसे और बढ़ाकर 1.16 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

    Uttarakhand National Games 2025 : ताइक्वांडो में मैच फिक्सिंग का आरोप, नया निदेशक नियुक्त

    The post Railway Budget 2025 Uttarakhand : रेल बजट में उत्तराखंड की झोली में आए 4641 करोड़ appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/champawat/railway-budget-2025-uttarakhand-uttarakhand-gets-rs-4641-crore-in-the-railway-budget/feed/ 0