बागेश्वर Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0
    Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/fit-india-movement-cm-dhamis-instructions-to-the-officials-campaign-should-be-run-with-a-better-action-plan-for-fit-india-movement/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/fit-india-movement-cm-dhamis-instructions-to-the-officials-campaign-should-be-run-with-a-better-action-plan-for-fit-india-movement/#respond Thu, 30 Jan 2025 10:33:22 +0000 https://ranvara.com/?p=75713 देहरादून : Fit India Movement   प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों […]

    The post Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून : Fit India Movement   प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड, स्वच्छता और फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ अभियान चलाया जाए। इसमें जन जागरूकता के साथ ही जनसहभागिता की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये।

    Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त उत्तराखण्ड  अभियान को और अधिक  व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अपने नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ पर्यटन और जैव विविधता के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने हैं।

    उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्कूलों, कॉलेजों, गैर सरकारी संस्थानों और व्यापारिक संगठनों को भी जोड़ा जाए। किसी अभियान की सफलता के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि केदारनाथ धाम की तरह राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक बोतल पर क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाए। इससे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में काफी मदद मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में स्वच्छता के उच्च मानक स्थापित करने और लोगों को स्वस्थ वातावरण देने के स्वच्छता की दिशा में और प्रभावी प्रयास किये जाए। कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन शत प्रतिशत किया जाए। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए लोगों को और जागरूक किया जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और सुदृ़ढ़ बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छता के क्षेत्र में और तेजी से कार्य हों, इसके लिए निकाय चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ के बाद जल्द उनके साथ एक बैठक की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों में लीगेसी वेस्ट का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य से गंगा नदी में स्वच्छ जल जाए। इसके लिए गंगा की सहायक नदियों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण में निकायों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता के मानकों की घोषणा की व्यवस्था की जाए। राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

    मुख्यमंत्री ने राज्य में फिट इंडिया मूवमेंट को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिदिन योग और व्यायाम की गतिविधियां करवाई जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम की राज्य सरकार की योजना पर और प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं। फिट इंडिया के तहत व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ उत्तराखण्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित जागरूकता कैम्प लगाये जाएं। लोगों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत प्रदेश में संतुलित आहार के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। स्वस्थ आहार और जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए। जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में सघन अभियान चलाया जाए और मिलावटखोरों पर सख्त कारवाई की जाए।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री नितेश झा, श्री रविनाथ रमन, श्री चन्द्रेश यादव, श्री विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव श्री विजय जोगदंडे, निदेशक शहरी विकास श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल, अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा उपस्थित थे।

    38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    The post Fit India Movement : सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, फिट इंडिया मूवमेंट के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ चलाया जाए अभियान appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/fit-india-movement-cm-dhamis-instructions-to-the-officials-campaign-should-be-run-with-a-better-action-plan-for-fit-india-movement/feed/ 0
    Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mahakumbh-stampede-after-the-stampede-in-mahakumbh-the-administration-made-7-major-changes/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mahakumbh-stampede-after-the-stampede-in-mahakumbh-the-administration-made-7-major-changes/#respond Thu, 30 Jan 2025 08:02:53 +0000 https://ranvara.com/?p=75710 नई द‍िल्‍ली। Mahakumbh Stampede :  महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई तो 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मेला क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर द‍िए गए हैं। […]

    The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    नई द‍िल्‍ली। Mahakumbh Stampede :  महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम तट पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 30 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई तो 60 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मेला क्षेत्र में कई बड़े बदलाव कर द‍िए गए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

    38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    भगदड़ के बाद हुए ये बदलाव

    महाकुंभ में भगदड़ के बाद काली रोड पार्किंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पैदल यात्रियों के साथ वाहनों का भी प्रवेश अब नहीं हो रहा है। लाल मार्ग पर भी वाहनाें के प्रवेश को प्रति‍बंध‍ित कर दिया गया है। हालांकि पार्किंग स्थल पूरा खाली है। न तो यहां वाहन खड़े क‍िए जा रहे हैं और न ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ है।

    प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। सभी स्नान करके अपने घर लौट रहे हैं। एडीजी और जिलाधिकारी प्रयागराज एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। रेलवे से संपर्क-समन्वय बनाकर ट्रेनों का लगातार संचालन कराया जा रहा है। परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें भी लगाई गईं हैं।
    श्रद्धालुओं के ल‍िए हर चीज का प्रबंधन

    इसके अलावा मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव न बने इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। जहां कहीं भी लोगों को रोका गया है, वहां सभी के भोजन/पेयजल का प्रबंध किया गया है। किसी भी होल्डिंग एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो रही है।

    प्रयागराज के सीमावर्ती ज‍िले में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गईं हैं। अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं हो रहा है। प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जा रहा है।

    श्रद्धालुओं का आवागमन जारी

    फ‍िलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। कहीं भी भीड़ का दबाव न बने, इसका पूरा ध्‍यान रखा जा रहा है। आपको जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि तीन फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर ‘अमृत स्नान’ होना है। इसको लेकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।
    बसंत पंचमी के दृष्टिगत सुरक्षा व सुविधा से जुड़े हर एक बिंदु पर फोकस रहेगा। महाकुंभ में व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुम्भ 2019 के समय प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवा दे चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की तैनाती की जा रही है।

    12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे विशेष सचिव स्तर के अधिकारी

    इसके अतिरिक्त विशेष सचिव स्तर के 5 अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। यह सभी 12 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहेंगे। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।

    भगदड़ के बाद जारी किए गए आवश्यक फोन नंबर

    हेल्पलाइन नंबर -1920
    प्रयागराज मेला प्राधिकरण- 0532-2504011 0532-2500775
    महाकुंभ वाट्सएप चैटबॉट- 08887847135
    महाकुंभ फायर हेल्पलाइन-1945
    महाकुंभ फूड एंड सप्लाई हेल्पलाइन- 1010
    महाकुंभ एंबुलेंस- 102 व 108
    महाकुंभ मेला पुलिस हेल्पलाइन- 1944
    महाकुंभ डिजास्टर हेल्पलाइन- 1077

    UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण

    The post Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रशासन ने क‍िए 7 बड़े बदलाव appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mahakumbh-stampede-after-the-stampede-in-mahakumbh-the-administration-made-7-major-changes/feed/ 0
    38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/38th-national-games-uttarakhand-confirmed-two-medals-in-badminton-team-made-it-to-the-semi-finals/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/38th-national-games-uttarakhand-confirmed-two-medals-in-badminton-team-made-it-to-the-semi-finals/#respond Thu, 30 Jan 2025 06:22:55 +0000 https://ranvara.com/?p=75707 देहरादून। 38th National Games :  राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन की टीम चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन क‍िया है। टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर बैडमिंटन में राज्य के दो पदक पक्के कर लिए हैं। उत्तराखंड की महिला टीम ने पहली भिड़ंत में गुजरात को 3-2 से हरा दिया। UCC […]

    The post 38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। 38th National Games :  राष्ट्रीय खेलों में बैडमिंटन की टीम चैंपियनशिप में उत्तराखंड की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन क‍िया है। टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर बैडमिंटन में राज्य के दो पदक पक्के कर लिए हैं। उत्तराखंड की महिला टीम ने पहली भिड़ंत में गुजरात को 3-2 से हरा दिया।

    UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण

    वहीं दूसरी टक्कर में कर्नाटक को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया और उत्तराखंड में बैडमिंटन के लिए पहला पदक पक्का किया। वहीं उत्तराखंड की पुरुष टीम ने कर्नाटक की सशक्त टीम को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और उत्तराखंड का दूसरा पदक भी पक्का किया।

    परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपर्पज हॉल में उत्तराखंड और गुजरात के बीच हुए टीम मैच में अदिति भट्ट ने गुजरात की अदिता राय को 22-20 और 21-18 से हराया। वहीं गुजरात की तसनीम मीर ने उत्तराखंड की अक्षिता मनराल को 21-12, 13-21 और 23-21 से मात दी। गुजरात की श्रेया लेले ने उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट को 21-10 और 21-9 के अंतर से हराया।

    आगे रही उत्तराखंड की टीम (38th National Games)

    अल्मोड़ा की दो बहनों की जोड़ी गायत्री रावत और मनसा रावत ने गुजरात की सेनन क्रिश्चन और अदिता राव की जोड़ी को 21-16 और 21-19 से शिकस्त दी। इसी तरह उत्तराखंड की अदिति भट्ट और एंजेल पुनेडा की जोड़ी ने गुजरात की श्रेया लेले और तसनीम मीर की जोड़ी को 21-19 और 21-14 से हराया। टीम में उत्तराखंड 3-2 के स्कोर से आगे रही।
    दूसरा मुकाबला कर्नाटक के साथ हुआ

    उत्तराखंड की महिला टीम का दूसरा मुकाबला कर्नाटक के साथ हुआ। कर्नाटक की स्नेहा एस ने उत्तराखंड की स्नेहा रजवार को 18-21, 21-11 और 21-9 के सेट से हराया। वहीं उत्तराखंड की अदिति बिष्ट ने कर्नाटक की आयुषी भट्ट को 21-8 और 21-15 से शिकस्त दी। उत्तराखंड की अक्षिता मनराल ने कर्नाटक की शिखा गौतम को 21-10 और 21-9 से शिकस्त दी।

    कर्नाटक के भार्गव एस को दी शिकस्त

    उत्तराखंड से चिराग सेन ने 21-18 और 22-20 से कर्नाटक के भार्गव एस को शिकस्त दी। उत्तराखंड के ध्रुव नेगी ने कर्नाटक के नरेन अय्यर को 19-21, 21-19 और 21-13 से शिकस्त दी। वहीं कर्नाटक के निथिन एचवी और अशिथ सूर्या की जोड़ी ने उत्तराखंड के चयनित जोशी और ध्रुव रावत की जोड़ी को 17-21, 21-19 और 21-17 से हराया।
    उत्तराखंड की पुरुष टीम ने कर्नाटक को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया। इधर अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान की पुरुष टीमों के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान ने अरुणाचल प्रदेश को 4-1 से हराया। अरुणाचल के तुकुम ला ने राजस्थान के संस्कार रावत को 16-21, 23-21 और 21-15 से मात दी।

    रोमांचक रहा मुकाबला

    वहीं राजस्थान के प्रणय कट्टा ने अरुणाचल प्रदेश के तलार ला को 21-12, 21-10 से हराया। वहीं राजस्थान के मनीष फोगाट ने मध्य प्रदेश के सैमुअल तामांग को 21- 12 और 21- 9 से शिकस्त दी। वहीं राजस्थान के मोहम्मद अमान और संस्कार सारस्वत की जोड़ी ने अरुणाचल प्रदेश के चोईद्रुप लोबसांग और लोबसांग चोईडेन शेरदांग की जोड़ी को 21-19 और 21-15 से हराया। राजस्थान के मुरली शर्मा और आर्यन त्यागी की जोड़ी ने मध्यप्रदेश के तलार ला और तुकुम ला की जोड़ी को 21-18 और 21-14 से हराया।

    Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान

    The post 38th National Games : बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/38th-national-games-uttarakhand-confirmed-two-medals-in-badminton-team-made-it-to-the-semi-finals/feed/ 0
    UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/ucc-uttarakhand-registration-on-ucc-portal-started-in-uttarakhand-278-people-registered/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/ucc-uttarakhand-registration-on-ucc-portal-started-in-uttarakhand-278-people-registered/#respond Thu, 30 Jan 2025 05:45:14 +0000 https://ranvara.com/?p=75704 देहरादून। UCC Uttarakhand : प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। इसके साथ ही संहिता को लागू करने के लिए बनाई गई नियमावली के अनुसार विवाह, विवाह-विच्छेद व वसीयत के संबंध में पंजीकरण होने शुरू हो गए हैं। इस क्रम में बुधवार तक कुल 278 पंजीकरण हो गए। इनमें से 19 पंजीकरण को […]

    The post UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। UCC Uttarakhand : प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। इसके साथ ही संहिता को लागू करने के लिए बनाई गई नियमावली के अनुसार विवाह, विवाह-विच्छेद व वसीयत के संबंध में पंजीकरण होने शुरू हो गए हैं। इस क्रम में बुधवार तक कुल 278 पंजीकरण हो गए। इनमें से 19 पंजीकरण को पहले स्तर से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी। इसे लागू करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए शासन ने आइटीडीए को पंजीकरण की सूचना से शासन को लगातार अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

    Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान

    प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए चार स्तर पर पंजीकरण करने की व्यवस्था की है। ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को उप रजिस्ट्रार व एसडीएम को रजिस्ट्रार बनाया गया है।

    नगर पंचायत व नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी को सब रजिस्ट्रार व एसडीएम को रजिस्ट्रार बनाया गया है। वहीं नगर निगम में कर अधीक्षकों को सब रजिस्ट्रार व नगर आयुक्त को रजिस्ट्रार बनाया गया है। कैंट क्षेत्र में मुख्य अधिशासी अधिकारी को रजिस्ट्रार व उनके द्वारा नामित अधिकारी को सब रजिस्ट्रार बनाया गया है।

    लिव इन रजिस्ट्रेशन को रजिस्ट्रार करेंगे स्वीकृत

    लिव इन के विषय को छोड़ सभी आवेदन सब रजिस्ट्रार के पास आएंगे। लिव इन के पंजीकरण का आवेदन सीधे रजिस्ट्रार देखेंगे। आनलाइन आवेदन के लिए कामन सर्विस सेंटर को अधिकृत किया गया है। आवेदक यदि चाहे तो यूसीसी की वेबसाइट के जरिये भी आवेदन कर सकते हैं।

    सचिव गृह शैलेश बगौली ने बताया कि अब तक 278 व्यक्ति समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रविधानों के अंतर्गत पंजीकरण करा चुके हैं।

    विवाह पंजीकरण

    26 मार्च 2010, से संहिता लागू होने की तिथि बीच हुए विवाह का पंजीकरण अगले छह महीने में करवाना होगा
    संहिता लागू होने के बाद होने वाले विवाह का पंजीकरण विवाह तिथि से 60 दिन के भीतर कराना होगा

    आवेदकों के अधिकार

    यदि सब रजिस्ट्रार- रजिस्ट्रार समय पर कार्रवाई नहीं करता है तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।
    सब रजिस्ट्रार के अस्वीकृति आदेश के खिलाफ 30 दिन के भीतर रजिस्ट्रार के पास अपील की जा सकती है।
    रजिस्ट्रार के अस्वीकृति आदेश के खिलाफ 30 दिन के भीतर रजिस्ट्रार जनरल के पास अपील की जा सकती है।
    अपीलें ऑनलाइन पोर्टल या ऐप के माध्यम से दायर हो सकेंगी।

    लिव इन रिलेशनशिप पर क्या है नियम

    संहिता लागू होने से पहले से स्थापित लिव इन रिलेशनशिप का, संहिता लागू होने की तिथि से एक महीने के भीतर पंजीकरण कराना होगा। जबकि संहिता लागू होने के बाद स्थापित लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण, लिवइन रिलेशनशिप में प्रवेश की तिथि से एक महीने के भीतर पंजीकरण कराना होगा।

    लिव इन समाप्ति

    एक या दोनों साथी ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से लिव इन समाप्त करने कर सकते हैं। यदि एक ही साथी आवेदन करता है तो रजिस्ट्रार दूसरे की पुष्टि के आधार पर ही इसे स्वीकार करेगा।

    यदि लिव इन से महिला गर्भवती हो जाती है तो रजिस्ट्रार को अनिवार्य तौर पर सूचना देनी होगी। बच्चे के जन्म के 30 दिन के भीतर इसे अपडेट करना होगा।

    विवाह विच्छेद

    तलाक या विवाह शून्यता के लिए आवेदन करते समय, विवाह पंजीकरण, तलाक या विवाह शून्यता की डिक्री का विवरण अदालत केस नंबर, अंतिम आदेश की तिथि, बच्चों का विवरण कोर्ट के अंतिम आदेश की कॉपी।

    Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    The post UCC Uttarakhand : उत्तराखंड में शुरू हुआ UCC Portal पर रजिस्ट्रेशन, 278 लोगों ने कराया पंजीकरण appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/ucc-uttarakhand-registration-on-ucc-portal-started-in-uttarakhand-278-people-registered/feed/ 0
    Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/uttarakhand-tableau-uttarakhands-tableau-got-third-place-in-the-country-in-the-republic-day-parade/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/uttarakhand-tableau-uttarakhands-tableau-got-third-place-in-the-country-in-the-republic-day-parade/#respond Wed, 29 Jan 2025 13:05:07 +0000 https://ranvara.com/?p=75701 Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी (Uttarakhand Tableau) को देश में तीसरा स्थान मिला है। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया था। Mauni […]

    The post Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी (Uttarakhand Tableau) को देश में तीसरा स्थान मिला है। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया था।

    Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

    यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है।

    झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया था। जैसे- नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया।

    National Games 2025 : देहरादून में आज खेले जाएंगे वुशु और रग्बी सेवन्स समेत कई खेल

    The post Uttarakhand Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला देश में तीसरा स्थान appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/uttarakhand-tableau-uttarakhands-tableau-got-third-place-in-the-country-in-the-republic-day-parade/feed/ 0
    Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mauni-amavasya-today-on-the-holy-occasion-of-mauni-amavasya-a-flood-of-faith-gathered-at-har-ki-pauri/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mauni-amavasya-today-on-the-holy-occasion-of-mauni-amavasya-a-flood-of-faith-gathered-at-har-ki-pauri/#respond Wed, 29 Jan 2025 07:45:22 +0000 https://ranvara.com/?p=75698 Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। यह अमावस्या इस बार त्रिवेणी योग में पड़ी है। 50 वर्षों के बाद त्रिवेणी के साथ, चार अन्य शुभ योग में मौनी अमावस्या का स्नान हो रहा है। इस दिन पवित्र नदी में मौन होकर स्नान और दानपुण्य करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। National […]

    The post Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। यह अमावस्या इस बार त्रिवेणी योग में पड़ी है। 50 वर्षों के बाद त्रिवेणी के साथ, चार अन्य शुभ योग में मौनी अमावस्या का स्नान हो रहा है। इस दिन पवित्र नदी में मौन होकर स्नान और दानपुण्य करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

    National Games 2025 : देहरादून में आज खेले जाएंगे वुशु और रग्बी सेवन्स समेत कई खेल

    मौनी अमावस्या पर हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए घाटों की तरफ पहुंचे। स्नान दान के बाद उन्होंने भक्तिमय वातावरण में दिन की शुरुआत की।

    मंदिर शिवालय और शक्तिपीठों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई । प्रयागराज महाकुंभ होने के बावजूद कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान के लिए हरिद्वार में पहुंचे।

    स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। सुबह छह बजे से लेकर स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक, शिवमूर्ति चौक तक और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी, भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रखा गया है।

    आईआईटी रुड़की स्थित श्री सरस्वती मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मौनी शब्द मुनि शब्द से बना है। इस दिन मौन होकर स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। मौनी अमावस्या के दिन ही ऋषि मनु का जन्म हुआ था। इस बार 50 वर्षों के बाद मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग के साथ में बुध आदित्ययोग, मालव्य योग, शशराज योग व सर्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहे हैं।

    मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा और बुध का संचार करने से त्रिवेणी योग का निर्माण हो रहा है जो अत्यंत दुर्लभ है। इस योग में गंगा स्नान करने से त्रिवेणी यानी संगम स्नान करने का पुण्य फल प्राप्त होता है। मौनी अमावस्या का दिन भगवान विष्णु और पितरों को समर्पित है। इस दिन स्नान आदि करके भगवान विष्णु तथा सूर्य देव की पूजा करने का विधान है।

    Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत

    The post Mauni Amavasya : आज मौनी अमावस्या का पावन अवसर पर हरकी पैड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/kumaon/bageshwar/mauni-amavasya-today-on-the-holy-occasion-of-mauni-amavasya-a-flood-of-faith-gathered-at-har-ki-pauri/feed/ 0